CLOSE ADS
CLOSE ADS

झारखंड के राजू हर साल मनाते हैं ग्लैमरस अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ अपना जन्मदिन


गिरिडीह :- झारखंड के कई लोगों ने मायानगरी में अपनी पैठ बनाई है। 

झारखंड के राजू हर साल मनाते हैं ग्लैमरस अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ अपना जन्मदिन

फिल्मों में काम करने वाले कलाकारों के बारे में तो लोगों को जानकारी होती है, लेकिन बहुत से ऐसे लोग भी हैं, जो पर्दे के पीछे काम करते हैं। बॉलीवुड के स्टार कलाकार भी उन्हें खास मानते हैं।

ऐसे ही एक शख्स हैं राजू पासवान। झारखंड के गिरिडीह जिला के रहने वाले राजू पासवान अपना जन्मदिन श्रद्धा कपूर जैसी ग्लैमरस एक्ट्रेस के साथ मनाते हैं। या यूं कहें कि श्रद्धा कपूर खुद उनके जन्मदिन में शामिल होती हैं।
राजू पासवान गिरिडीह जिला के सरिया के पास स्थित कोशियारी गांव के रहने वाले हैं। परिवार की माली हालत अच्छी नहीं थी, तो वर्ष 1999 में कमाने के लिए मुंबई चले गए और कई जगहों पर काम किया। 10 साल तक लंबा संघर्ष किया। इसके बाद वर्ष 2009 में एक मौका मिला, जिसके बाद राजू की जिंदगी बदल गई।   
 
बहुचर्चित हिंदी फिल्म 'गजनी' में आमिर खान की हीरोइन रहीं आसिन ने उन्हें अपना निजी सचिव नियुक्त किया।राजू के मिलनसार  व्यवहार से फिल्म जगत के कई लोग बेहद प्रभावित हुए। अभिनेत्री के निजी सचिव के रूप में काम करने के दौरान कई और फिल्मी शख्सीयतों से उनकी मुलाकातें होने लगीं। बॉलीवुड में उनका परिचय बढ़ा। 


Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to " झारखंड के राजू हर साल मनाते हैं ग्लैमरस अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ अपना जन्मदिन"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel