"सोसायटी फॉर जियो साइंटिस्ट झारखंड" के सदस्यों ने डीसी एवम डीएफओ से की मुलाकात, राजमहल पहाड़ी, फॉसिल पार्क और राष्ट्रीय सेमिनार पर हुई चर्चा
साहिबगंज : आज "सोसायटी फॉर जियो साइंटिस्ट झारखंड" के भू- वैज्ञानिक सुनील नाथ, ए. वी. सहाय, डॉ. अनल सिन्हा और साहिबगंज महाविद्यालय के भू - विज्ञान के प्रोफेसर (डॉ.) रणजीत कुमार सिंह ने डीएफओ मनीष तिवारी एवं डीसी रामनिवास यादव से मुलाकात कर राजमहल पहाड़ी,
फॉसिल पार्क एवं राष्ट्रीय सेमिनार को लेकर चर्चा की। इसमें उपायुक्त ने भ्रमण के दौरान राजमहल और साहिबगंज में पाए जाने वाले फॉसिल्स एवं अन्य चट्टानों और पहाड़ की उत्पत्ति के बारे में जानकारी ली। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय सेमिनार के प्रस्ताव को अपनी सहमति देते हुए इसके लिए बृहद प्रस्ताव देने का सुझाव दिया।
उन्होंने इस सम्बन्ध में डीएफओ की देखरेख में प्रोफेसर रणजीत कुमार सिंह को नोडल अधिकारी बनाने एवं इस उद्देश्य को लेकर डीएफओ के साथ बैठक करके राजमहल पहाड़ी, गंगा नदी से सम्बंधित समस्याओं एवं साहिबगंज में जल समस्या आदि पर एक सेमिनार करवाने का भी निर्देश दिया।
भू- वेज्ञानिकों ने खान मंत्रालय द्वारा प्रस्तावित जिओ हेरिटेज बिल की जानकारी भी उपायुक्त एवं वन प्रमंडल पदाधिकारी को दी तथा जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया द्वारा मंडरो के फोसिल पार्क को नए भू- वैज्ञानिक धरोहर की श्रेणी में रखे जाने की जानकारी दी। उसको लेकर भी चर्चा की गई कि आने वाले समय में इस क्षेत्र में भू वैज्ञानिक, शोध करने वाले भू- विज्ञान व अन्य विषयों के छात्रों के लिए अपार संभावनाएं होंगी।
साहिबगंज में एक रिसर्च सेंटर फॉर एक्सीलेंस शोधकर्ताओं के लिए बनाने पर जोर दिया गया। सिद्धो - कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय तथा बीरबल साहनी संस्थान, लखनऊ व साहिबगंज महाविद्यालय के डॉ. रणजीत कुमार सिंह के साथ एक एएमयू करा कर पूरे राजमहल पहाड़ी के शोध कार्य, इसके सुरक्षा एवं इसके उपयोगिता के सम्बन्ध में साहिबगंज जिला प्रशासन के संकल्प को दोहराया।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to " "सोसायटी फॉर जियो साइंटिस्ट झारखंड" के सदस्यों ने डीसी एवम डीएफओ से की मुलाकात, राजमहल पहाड़ी, फॉसिल पार्क और राष्ट्रीय सेमिनार पर हुई चर्चा"
Post a Comment