2024 आम चुनाव को लेकर नीतीश कुमार ने फेंका बड़ा पासा : लेकिन क्या कांग्रेस के साथ केजरीवाल - ममता - केसीआर को साध ला पाएंगे नीतीश, इनके बिना अधूरी रहेगी विपक्षी एकता, एक विश्लेषण
नई दिल्ली : नीतीश कुमार ने 2024 आम चुनाव को लेकर बड़ा पासा फेंक दिया है
उन्होंने कांग्रेस को विपक्षी एकता की पहल करने को लेकर समय रहते कदम उठाने की बात कह दी है। यह एक तरह से कांग्रेस को चेतावनी भी मानी जा रही है कि यदि उसने जल्द ही विपक्षी एकता का खाका खींचना शुरू नहीं किया, तो दूसरे विपक्षी दल अपने दम पर इसकी अगुवाई करना शुरू कर सकते हैं। यदि ऐसा होता है तो 2024 में पूरे विपक्ष का एक साथ आकर लड़ाई लड़ना मुश्किल हो जाएगा, जिसका लाभ भाजपा को मिल सकता है।
नीतीश के लिए बड़ी चुनौती उन दलों को कांग्रेस के साथ गठबंधन में शामिल करना होगा, जो राजनीतिक हितों के कारण अब तक कांग्रेस के साथ खड़े होने से कतराते रहे हैं। क्या नीतीश आपसी हितों के टकराव को टालते हुए इन सबको एक साथ लाने में सफल होंगे।
पार्टी 2024 आम चुनाव को लेकर बहुत गंभीर है और वह एक बड़े अलायंस के साथ इस मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। इसके लिए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की कन्याकुमारी में हुई शुरूआत से कश्मीर में हुए समापन तक पर विभिन्न स्तरों पर कोशिश भी की गई। कांग्रेस इस बात पर पशोपेश में है कि विपक्षी एकता का स्वरूप क्या होगा और इसका नेतृत्व किसके हाथ में होगा? हालांकि कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, एक न्यूनतम एजेंडे पर सबको साथ लेकर चुनाव बाद नेतृत्व तय करने की रणनीति अपनाने के साथ विपक्षी एकता को आकार दिया जा सकता है।
विपक्षी खेमे की सबसे बड़ी दुविधा यह है कि उसके अनेक दलों के राजनीतिक हित पूरी तरह एक-दूसरे के साथ टकराते हैं, लिहाजा उन सबको एक साथ मंच पर लाना बेहद मुश्किल कार्य है। यही कारण है कि विपक्षी एकता की कोशिशें पहले भी कई बार नाकाम हो चुकी हैं, और राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जिस तरह विभिन्न विपक्षी दलों ने किनारा किया था, इस बार भी यह कोशिश आसान नहीं दिखाई पड़ती।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to " 2024 आम चुनाव को लेकर नीतीश कुमार ने फेंका बड़ा पासा : लेकिन क्या कांग्रेस के साथ केजरीवाल - ममता - केसीआर को साध ला पाएंगे नीतीश, इनके बिना अधूरी रहेगी विपक्षी एकता, एक विश्लेषण"
إرسال تعليق