विद्यार्थी परिषद ने मनाया छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती
साहिबगंज : आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद साहिबगंज नगर की ओर से सेवार्थ विद्यार्थी झारखंड के प्रदेश सह संयोजक कुमार दीपांशु की अध्यक्षता में ,
हिंद स्वराज के संस्थापक, महान योद्धा एवं सर्वश्रेष्ठ रणनीतिकार,अद्भुत शौर्य और पराक्रम के प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती तोफिर पंचायत के लादौनी गांव में बसे पहाड़िया जनजातीय समाज के साथ मनाया गया। जहां मुख्य रुप से लादौनी गांव की ग्राम प्रधान माघी पहाड़िन उपस्थित रहीं। ग्राम प्रधान द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज को माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया गया।
मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ साहिबगंज नगर के विद्यार्थी विस्तारक, परितोष रमानी ने लोगों को मातृभूमि के लिए शिवाजी महाराज की निष्ठा, समर्पण और बलिदान के बारे में विस्तृत जानकारी दी, जिसे सुन कर गांवासी व परिषद के कार्यकर्ता प्रेरित हुए।
कार्यक्रम में अभाविप साहिबगंज - पाकुड़ विभाग की छात्रा प्रमुख सुनिधि कुमारी, अभाविप साहिबगंज नगर के नगर सह मंत्री शिवनंदन शर्मा, नगर कार्यालय मंत्री अंकुश कुमार मंडल, नगर सेवार्थ विद्यार्थी सह प्रमुख पियूष सिंह, इंद्रजीत साह, अविनाश कुमार साह, गौरव सिंह, वर्षा कुमारी, ज्योति कुमारी, शिवम केशरी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to " विद्यार्थी परिषद ने मनाया छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती"
Post a Comment