पुर्व सीएम मांझी ने बढाई नीतीश कुमार की मुश्किल, बोले- मेरे सुपुत्र सन्तोष सुमन को बनाए राज्य का मुख्यमंत्री


टना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी दल बीजेपी से ज्यादा अपने लोगों से घिरते नजर आ रहे हैं। जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार को घेरा है।

पुर्व सीएम मांझी ने बढाई नीतीश कुमार की मुश्किल, बोले- मेरे सुपुत्र सन्तोष सुमन को बनाए राज्य का मुख्यमंत्री


अपने बेटे सन्तोष सुमन को सीएम बनाने की मांग उठाकर मांझी ने नीतीश की मुश्किलें बढ़ा दी है। पूर्व सीएम ने इशारों-इशारों में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को अयोग्य करार दे दिया है। गरीब संपर्क यात्रा पर निकले हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा प्रमुख और पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने महागठबंधन के सामने अपना बड़ा दावा पेश किया। उन्होंने मांग किया है कि उनके बेटे और बिहार सरकार में मंत्री सन्तोष सुमन को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया जाए।

बता दें की सुमन इस समय नीतीश सरकार में एससी एसटी कल्याण मंत्री हैं। गरीब संपर्क यात्रा करते हुए अरवल पहुंचे जीतन राम मांझी ने प्रखंड परिसर स्थित भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। उसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि सन्तोष कुमार सुमन को सीएम बनाया जाए। मीडिया को दिए बयान में मांझी ने कहा कि सुमन युवा है, पढ़ा लिखा है, नेट क्वालिफाइड है और प्रोफेसर है। 

उसके पास सभी योग्यताएं हैं। मांझी ने नाम लिए बगैर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सीएम पद के लिए बहुतों का नाम आता है। सन्तोष उसको अभी पढ़ा सकता है। इशारे में जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव को अपने बेटे के सामने अयोग्य करार दिया। पूर्व सीएम मांझी ने नीतीश कुमार को भी निशाने पर लिया, उन्होंने कहा कि जबतक दबे-कुचले त्रस्त समाज के लोगों का प्रतिनिधित्व नहीं होगा, तबतक हमारा कल्याण नहीं होगा। हम जब 9 महीने के लिए आए तब बिहार क्या हुआ करता था, यह आप सभी जानते हैं, लेकिन हमारा आना किसी को बर्दाश्त नहीं हुआ।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to " पुर्व सीएम मांझी ने बढाई नीतीश कुमार की मुश्किल, बोले- मेरे सुपुत्र सन्तोष सुमन को बनाए राज्य का मुख्यमंत्री"

إرسال تعليق

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel