Rapid Rail, भारत की मिनी बुलेट ट्रेन बनकर तैयार, खास तरह से किया गया है डिजाइन
साहिबाबाद : भारत की पहली रैपिड रेल आखिरकार दुहाई डिपो स्टेशन से साहिबाबाद तक पहली बार 160 किलोमीटर की रफ्तार से 17 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर दौड़ी।
कैपिटल की गति सीमा 180 किलोमीटर प्रति घंटा के हिसाब से निर्धारित की गई है, लेकिन अभी इस दूरी में निर्माण कार्य जारी होने के कारण 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ी है। बताया जा रहा है कि फाइनल रन की तारीख भी जल्द ही घोषित होगी।
17 KM तक दौड़ी ट्रेन
एनसीआरटीसी के प्रवक्ता पुनीत वत्स ने बताया कि पहली बार रैपिड रेल दुहाई से साहिबाबाद स्टेशन तक 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से 17 किलोमीटर तक दौड़ी है। रैपिड रेल का डिपो दुहाई में बनाया गया है। पहले फेज में दुहाई से साहिबाबाद स्टेशन तक रैपिड रेल का ट्रायल हुआ। उन्होंने बताया कि एनसीआरटीसी के इंजीनियर, टेक्नीशियन, आर्किटेक्ट के साथ कर्मचारियों की निगरानी में यह ट्रायल हुआ।
इस दौरान रेल के अंदर इंजीनियरों की पूरी टीम मौजूद रही। आगे उन्होंने बताया कि रैपिड रेल की भार क्षमता का परीक्षण पहले ही किया जा चुका है। पहले खंड पर मार्च 2023 से रैपिड रेल का संचालन शुरू होना है। अन्य खंडों का कार्य भी तेज गति से जारी है। पहली बार रेल पहले खंड के एलिवेटेड वाले भाग में तेज रफ्तार से चली।
खास तरह से किया गया है डिजाइन
पुनीत वत्स का कहना है कि रैपिड रेल को हर पहलू पर ध्यान देते हुए डिजाइन किया गया है। इतना ही नहीं रैपिड रेल में यात्रियों को हर सुविधा उपलब्ध कराए जाने का भी प्रयास किया गया है।
गंभीर मरीज भी रैपिड से आ और जा सकेंगे। अलग से ग्रीन कॉरिडोर बनाने की जरूरत नहीं होगी। मरीजों से कोई अतिरिक्त चार्ज भी नहीं लिया जाएगा। उनका कहना है कि जल्द ही 17 किलोमीटर के इस ट्रैक पर रैपिड रेल लोगों की सेवा के लिए उपलब्ध होगा।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to " Rapid Rail, भारत की मिनी बुलेट ट्रेन बनकर तैयार, खास तरह से किया गया है डिजाइन "
إرسال تعليق