उपायुक्त राम निवास यादव के निर्देशन में फाइलेरिया उन्मूलन हेतु चलाया जा रहा है मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम, तालझारी बीडीओ साइमन मरांडी ने किया वृंदावन उत्क्रमित मध्य विद्यालय तालझारी में बच्चों को दवा खाने के लिए प्रेरित


साहिबगंज : उपायुक्त राम निवास यादव के निर्देशन में फाइलेरिया उन्मूलन हेतु एमडीए (मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम) चलाया जा रहा है। 

उपायुक्त राम निवास यादव के निर्देशन में फाइलेरिया उन्मूलन हेतु चलाया जा रहा है मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम, तालझारी बीडीओ साइमन मरांडी ने किया वृंदावन उत्क्रमित मध्य विद्यालय तालझारी में बच्चों को दवा खाने के लिए प्रेरित


इसके तहत डीईसी एवं एल्बेंडाजोल की दवा खिलाया जाना स्वास्थ्य विभाग द्वारा सुनिश्चित किया जा रहा है। डीईसी की दवा 02 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के बच्चे एवं बड़ों को खिलाया जा रहा है, जबकि एल्बेंडाजोल की दवा भी 02 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के बच्चे एवं बड़ों को खिलाया जा रहा है। इसी कड़ी में तालझारी प्रखंड विकास पदाधिकारी साइमन मरांडी ने वृंदावन उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बच्चों को दवा खाने के प्रति प्रेरित किया, उन्होंने बच्चों के साथ एमडीएम का भोजन भी किया और स्वयं भी फाइलेरिया से बचाव हेतु दोनों दवा खाई।

इस बीच उन्होंने बच्चों को दवा की उपयोगिता से संबंधित कई जानकारियां दी एवं कहा कि वह अपने स्तर से भी बड़ों को दवा खाने के लिए प्रेरित करें, ताकि हमारे जिले से फाइलेरिया मुक्त हो सके। ज्ञात हो कि फाइलेरिया उन्मूलन के लिए एमडीए कार्यक्रम साहिबगंज में 10 फ़रवरी से चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत सभी पंचायतों में लक्षित समूह को स्वास्थ्य कर्मी अपनी निगरानी में ही दवा खिलाना सुनिश्चित कर रहे हैं।

इसके अलावा बच्चों को एवं अन्य ग्रामीणों को भी दवा के प्रति फैली भ्रांतियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है एवं बताया जा रहा है कि यह दोनों दवा पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
वही विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं चिकित्सा पदाधिकारियों के नेतृत्व में वृहद पैमाने पर दवा खिलाया जाना सुनिश्चित कराया जा रहा है।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to " उपायुक्त राम निवास यादव के निर्देशन में फाइलेरिया उन्मूलन हेतु चलाया जा रहा है मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम, तालझारी बीडीओ साइमन मरांडी ने किया वृंदावन उत्क्रमित मध्य विद्यालय तालझारी में बच्चों को दवा खाने के लिए प्रेरित"

إرسال تعليق

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel