साहिबगंज में रेल रैक बंद होने के विरोध में सैकड़ों मजदूरों ने किया धरना - प्रदर्शन, प्रशासन के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को भेजा गया पत्र
साहिबगंज : झारखंड मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक) की ओर से एक दिवसीय सांकेतिक धरना - प्रदर्शन जिला अध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव की अध्यक्षता में किया गया।
वहीं मंच संचालन संघ के सहायक मंत्री रणधीर प्रसाद चौरसिया ने किया। संघ की ओर से जिला प्रशासन द्वारा साहिबगंज में रेल रैक लोडिंग बंद के विरोध में आक्रोश व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम मांग पत्र सौंपा गया। पत्र में मांग किया गया है कि बंद हुए रेल रैक लोडिंग को फिर से अतिशीघ्र चालू किया जाए।
इस बैठक में मुख्य रूप से संघ के केन्द्रीय महामंत्री राजकुमार यादव, जिला अध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव, जिला उपाध्यक्ष मेरीलीना सोरेन, रानी हांसदा, जिला महामंत्री ललित सिंह, जिला मीडिया प्रभारी रंजीत यादव, जिला उपाध्यक्ष चंचल यादव, भीमसेन टुडू, नगर अध्यक्ष रविन्द्र साह, मुजाबिल अंसारी, संजय हेंब्रम,केन्द्रीय सहायक मंत्री गणेश ठाकुर, उधवा प्रखंड अध्यक्ष आसित कुमार दास, बोरियो प्रखंड अध्यक्ष सकल मरांडी, समेत झारखंड मजदूर संघ के अन्य पदाधिकारी समेत सैकड़ों मजदूरों ने भाग लिया।
जिला मीडिया प्रभारी रंजीत यादव ने बताया की इस एक दिवसीय सांकेतिक धरना - प्रदर्शन के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम एक मांग पत्र उपायुक्त को सौंपा गया है। इस क्रम में उपायुक्त ने अपनी सहमति जताते हुए कहा कि मैं भी नहीं चाहता कि मजदूर भाई बेरोजगार बैठे रहें। उपायुक्त ने कहा की रेल प्रशासन को अगस्त माह में ही सीटीओ लेने को कहा गया है, लेकिन रेल प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है।
ज्ञात रहे की झारखंड मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक) की ओर से जिला में रेल रैक लोडिंग को शीघ्र चालू कराने तक शान्तिपूर्ण ढंग से अहिंसात्मक आन्दोलन करने की घोषणा की गई है। इसी क्रम में आगामी छह मार्च को साहिबगंज रेलवे स्टेशन परिसर में एक विशाल धरना - प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, ताकि प्रशासन को कुंभकर्णी नींद से जगाया जा सके।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to " साहिबगंज में रेल रैक बंद होने के विरोध में सैकड़ों मजदूरों ने किया धरना - प्रदर्शन, प्रशासन के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को भेजा गया पत्र"
Post a Comment