रामगढ़ के पर्वतारोही सत्यरूप सिद्धांत अब शुरू करेंगे उत्तरी ध्रुव की चढ़ाई, 7 उपमहाद्वीपों, 7 ज्वालामुखी शिखरों और एंटार्कटिक की सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ाई की है गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स होल्डर सिद्धांत ने


रांची : सुप्रसिद्ध पर्वतारोही और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर सत्यरूप सिद्धांत आइडियाट इंस्पायर इग्नाइट फाउंडेशन और आईआईएम रांची के सहयोग से नॉर्थ पोल एक्सपेडिशन लास्ट डिग्री स्कीइंग की शुरुआत करेंगे। उनका सफर 31 मार्च 2023 को शुभारंभ होगा।

रामगढ़ के पर्वतारोही सत्यरूप सिद्धांत अब शुरू करेंगे उत्तरी ध्रुव की चढ़ाई, 7 उपमहाद्वीपों, 7 ज्वालामुखी शिखरों और एंटार्कटिक की सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ाई की है गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स होल्डर सिद्धांत ने

अपने सफर के संबंध में वे 19 मार्च 2023 को आईआईएम रांची परिसर में फ्लैग ऑफ समारोह के दौरान छात्रों और रांची वासियों को संबोधित करेंगे। बता दें कि सत्यरूप सिद्धांत दुनिया के उन कुछ पर्वतारोहियों में से एक हैं। जिन्होंने सात महाद्वीपों, सात ज्वालामुखी शिखरों और अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ाई की है। अब उनका लक्ष्य उत्तरी ध्रुव को फतह करने की है। उनके इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सतत विकास लक्ष्य 13 के तहत जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण और ग्लोबल वार्मिंग के बारे में जागरूकता पैदा करना हैं। 

फाउंडेशन के संस्थापक एवं निदेशक राजीव गुप्ता ने कहा कि फाउंडेशन का उद्देश्य विचारकों औंर समान विचारधारा वाले लोगों के साथ मिलकर समाज का कल्याण, विकास प्रदान करना है। सत्यरूप सिद्धांत के उत्तरी ध्रुव अभियान का समर्थन करके फाउंडेशन काफी गौरवान्वित महसूस कर रहा ह। अभियान सतत विकास लक्ष्यों को बढ़ावा देने का समर्थन करते हैं। उनकी यात्रा दुनिया भर के लाखों लोगों को अपने सपनों को आगे बढ़ाने और अपनी चुनौतियों से पार पाने के लिए प्रेरित करेगी।

आईआईएम रांची के निदेशक डॉक्टर दीपक कुमार ने कहा कि सत्यरूप सिद्धांत की यह गतिविधि छात्रों में उनके भविष्य की चुनौतियों के प्रति आत्मविश्वास बढ़ाने का काम करेगी। छात्रों व शिक्षकों ने उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to " रामगढ़ के पर्वतारोही सत्यरूप सिद्धांत अब शुरू करेंगे उत्तरी ध्रुव की चढ़ाई, 7 उपमहाद्वीपों, 7 ज्वालामुखी शिखरों और एंटार्कटिक की सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ाई की है गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स होल्डर सिद्धांत ने"

إرسال تعليق

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel