नेहरू युवा केंद्र साहिबगंज ने मनाया राष्ट्र खेल दिवस।


Khel sahibganj

युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के तहत नेहरू युवा केंद्र साहिबगंज द्वारा मेजर ध्यान चंद की जयंती के अवसर पर जिले के सदर प्रखंड में राष्ट्र खेल दिवस के रूप में एकदिवसीय फुटबॉल खेल प्रतियोगिता  का आयोजन किया गया।


नेहरू युवा केंद्र साहिबगंज के जिला युवा अधिकारी श्री शुभम चंद्रन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष पर साहिबगंज सदर प्रखंड के टॉकीज फील्ड पर एक दिवसीय मैत्री पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता अंगारा साइनगल टीम साहिबगंज एवं निंभंगा किचन टीम के बीच मैत्री  फुटबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।


मुख्य अतिथि के रूप में चांद भैरव युवा क्लब के अध्यक्ष विनय टुडू जी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए बताया कि हम  राष्ट्रीय खेल दिवस हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के रूप में मनाते हैं


 भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद जी की जयंती पर मनाया जाता है यह दिन 1928, 1932, और 1936 में भारत के लिए ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद जी के जन्मदिन का प्रतीक है


 उन्होंने अपने करियर में 400 से अधिक गोल किए वह भारतीय और विश्व हॉकी में एक महान हस्ती हैं उनके जन्मदिन पर राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह होता है तथा खेल के महत्व के बारे में बताया कि खेल हमारे जीवन में अहम भूमिका रखते हैं खेलों के माध्यम से करियर भी बना सकते हैं फिट इंडिया के माध्यम से भी हम शरीर को स्वस्थ और तंदुरुस्त रखते हैं। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नेहरू युवा केंद्र साहिबगंज सदर प्रखंड के राष्ट्र स्वयंसेवक चंदन कुमार व कौसर अंसारी के नेतृत्व में किया गया। इस कार्यक्रम में अंगारा साइनगल टीम साहिबगंज एवं निंभंगा किचन टीम के सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

0 Response to " नेहरू युवा केंद्र साहिबगंज ने मनाया राष्ट्र खेल दिवस।"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel