अल्मोड़ा की मूल निवासी हैं IRS श्रद्धा जोशी,IPS पति मनोज शर्मा पर बेस्ड है फिल्म 12 FAIL


मनोरंजन: दिनों 12th Fail Movie की चर्चा हर जगह हो रही है। जिसने इस फिल्म को देखा, वो भावुक हुआ। फिल्म में मनोज शर्मा नाम के युवक की कहानी दिखाई गई है, जो एक आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने UPSC की तैयारी के लिए ना जाने क्या-क्या किया, शायद इस बारे में मौजूदा वक्त में सोच नहीं सकता है। 

अल्मोड़ा की मूल निवासी हैं IRS श्रद्धा जोशी,IPS पति मनोज शर्मा पर बेस्ड है फिल्म 12 FAIL

फिल्म की कहानी भावुक कर सकती है लेकिन असल में जिस व्यक्ति ने वो रास्ता तय किया है उसकी कल्पना नहीं की जा सकती है। 12th Fail Movie में आईपीएस मनोज शर्मा की पत्नी IRS श्रद्धा जोशी के संघर्ष को भी दिखाया है। IRS श्रद्धा जोशी मूल रूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा की रहने वाली है। दोनों की मुलाकात दिल्ली के मुखर्जी नगर में हुई और ये दोस्ती प्यार में बदल गई। सफलता मिलने के बाद दोनों ने शादी कर ली।


कौन हैं IPS मनोज शर्मा व IRS श्रद्धा जोशी?

महाराष्‍ट्र कैडर में UPSC 2005 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी मनोज कुमार मूलरूप से मध्‍य प्रदेश के मुरैना जिले की जोरा तहसील के गांव बिलगांव के रहने वाले हैं जबकि इनकी पत्‍नी श्रद्धा जोशी यूपीएससी 2007 बैच की भारतीय राजस्‍व सेवा की अधिकारी हैं। मूलरूप उत्‍तराखंड के अल्‍मोड़ा की रहने वाली हैं।

12 FAIL फिल्म के हिट होने के बाद लोग आईपीएस मनोज शर्मा और आईएफएस अधिकारी श्रद्धा जोशी के बारे में जानने के लिए गूगल पर सर्च कर रहे हैं। दोनों ने कई बार मीडिया को दिए इंटरव्यू में भी कहा की मनोज शर्मा 12वीं परीक्षा में फेल हो गए थे। फिल्म में भी इस बात का जिक्र हुआ है। वहीं, श्रद्धा जोशी 12वीं में टॉपर रही हैं।


मुंबई एयरपोर्ट की जिम्मेदारी इनके जिम्मे

दिल्‍ली में तैयारी करते हुए श्रद्धा जोशी का चयन उत्‍तराखंड में डिप्‍टी कलेक्‍टर व मनोज शर्मा चौथे प्रयास में प्रयास में आईपीएस बने। फिर दोनों ने शादी कर ली थी। शादी के बाद श्रद्धा जोशी ने फिर यूपीएससी की परीक्षा दी और इस बार आईआरएस बनीं। 

मनोज कुमार शर्मा महाराष्‍ट्र कैडर के आईपीएस हैं। नांदेड़, गढचिरौली, नागपुर, कोल्‍हापुर, चंद्रपुर, डीसीपी जोन वन मुम्‍बई में पोस्‍टेड रहे हैं। वर्तमान में डीआईजी सीआईएसएफ हैं। मुम्‍बई एयरपोर्ट की सुरक्षा की जिम्‍मेदारी इन्‍हीं के जिम्मे है।

By: Sanjay Kumar Dhiraj

0 Response to "अल्मोड़ा की मूल निवासी हैं IRS श्रद्धा जोशी,IPS पति मनोज शर्मा पर बेस्ड है फिल्म 12 FAIL"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel