साहिबगंज मौसम: अगले पांच दिनों तक शुष्क रहेगा मौसम
साहिबगंज : झारखंड के सभी जिलों में 06 से 10 मार्च तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार प्रायः आसमान साफ और मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
ग्रामीण कृषि विज्ञान केन्द्र साहिबगंज और भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधि में अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
न्यूनतम तापमान 14 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।इस अवधि में मुख्यतया पछुआ हवा औसतन 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने की संभावना है। सापेक्ष आद्रता सुबह में 85 से 95 प्रतिशत तथा दोपहर में 55 से 65 प्रतिशत रहने की संभावना है।
By: Sanjay Kumar Dhiraj
0 Response to "साहिबगंज मौसम: अगले पांच दिनों तक शुष्क रहेगा मौसम "
Post a Comment