डीबीएल घाट जाने वाले रास्ते के करीब खेत में मिला एक महिला का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस


साहिबगंज : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के महादेवगंज में डीबीएल घाट जाने वाले रास्ते के एक खेत में एक अनजान युवती का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। दरअसल, डीवीएल घाट जाने वाले रास्ते से सटे एक खेत के पास एक महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला।

डीबीएल घाट जाने वाले रास्ते के करीब खेत में मिला एक महिला का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

स्थानीय निवासियों को संदेह है कि महिला की हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया होगा, फिर पत्थर से कूचकर इसकी हत्या की गई। प्रथमदृष्टया लगता है कि महिला की हत्या कर शव यहां फेंका गया है।

पुलिस महिला की शिनाख्ती के प्रयास कर रही है। समाचार लिखने तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई। यह महिला कौन है, हत्या कहां, किसने और क्यों की, इसकी जांच–पड़ताल की जा रही। हत्या से पर्दा उठाने के लिए टीम गठित की गई है।

By: Sanjay Kumar Dhiraj


0 Response to "डीबीएल घाट जाने वाले रास्ते के करीब खेत में मिला एक महिला का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel