44 साल बाद ओलंपिक में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी बिहार की बेटी श्रेयसी सिंह, भूलन दुबे ने दी बधाई


साहिबगंज : बिहार विधानसभा की सदस्य श्रेयसी सिंह पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए चुनी जाने वाली बिहार की पहली खिलाड़ी बन गई हैं। ट्रैप शूटिंग में उनकी इस अप्रतिम उपलब्धि पर वेटरंस इंडिया के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष भूलन दुबे ने हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं दी हैं।


44 साल बाद ओलंपिक में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी बिहार की बेटी श्रेयसी सिंह, भूलन दुबे ने दी बधाई

भूलन दुबे ने कहा कि श्रेयसी सिंह ने सदैव अपने खेल के माध्यम से बिहार का नाम पूरी दुनिया में रौशन किया है और अब पहली बार बिहार का प्रतिनिधित्व श्रेयसी द्वारा ओलंपिक में किया जाएगा।

यह पूरे बिहार के लिए गर्व की बात है। इस चयन से बिहार के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा। साथ ही दुबे ने कहा की हम सभी को पूर्ण विश्वास है कि बिहार की बेटी श्रेयसी सिंह ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीत कर बिहार के साथ देश का नाम भी रौशन करेंगी।

By: Sajay Kumar Dhiraj

0 Response to "44 साल बाद ओलंपिक में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी बिहार की बेटी श्रेयसी सिंह, भूलन दुबे ने दी बधाई"

إرسال تعليق

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel