23 अगस्त को भारत मनाएगा पहला अंतरिक्ष दिवस, राष्ट्रपति करेंगी उद्घाटन
23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाए जाने पर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, "पिछले साल इसी दिन भारत ने चंद्रमा के दक्षिणी हिस्से में चंद्रयान-III उतारकर इतिहास रचा था। यह हमारा पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस है"
आगे उन्होंने कहा कि_ यह न केवल जश्न मनाने का दिन है, बल्कि आत्मचिंतन और भविष्य की रूपरेखा तैयार करने का भी दिन है।
अगले 10 वर्षों में अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था में 5 गुना वृद्धि करने का लक्ष्य
केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा, हमने कार्यक्रम को इसी के अनुसार तैयार करने और इसे भविष्य की दृष्टि से अकादमिक दृष्टिकोण देने का प्रयास किया है। यह नागरिकों को अंतरिक्ष क्षेत्र में उपलब्धियों से अवगत कराने का भी अवसर है। एक तरह से यह ऐसा अवसर है, जो हर नागरिक के दिल को छूता है।
नई नीति आने और अंतरिक्ष क्षेत्र के उदारीकरण के साथ, हमने पिछले 3-4 वर्षों में इस क्षेत्र में लंबी छलांग लगाई है। जैसा कि वित्त मंत्री ने बजट में घोषणा की है, हम अगले 10 वर्षों में अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था में 5 गुना वृद्धि करेंगे। ज्ञात हो कि पिछले वर्ष इसी दिन
चंद्रयान - 3 मिशन के दौरान चंद्रमा की सतह पर विक्रम लैंडर की सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग हुई थी। इस वर्ष के उत्सव का विषय "चंद्रमा को छूते हुए जीवन को छूना: भारत की अंतरिक्ष गाथा है।" इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित मुख्य समारोह का उद्घाटन करेंगी।
By: Sanjay Kumar Dhiraj
0 Response to "23 अगस्त को भारत मनाएगा पहला अंतरिक्ष दिवस, राष्ट्रपति करेंगी उद्घाटन"
Post a Comment