SBG न्यूज के पाठकों को महाशिवरात्रि की अनंत शुभकामनाएं


SBG न्यूज के पाठकों को महाशिवरात्रि की अनंत शुभकामनाएं

ॐ में है आस्था, ॐ में है विश्वास, ॐ मैं है शक्ति, ॐ में है सृष्टि ! ॐ नमः शिवाय !! ॐ नमः शिवाय !!

विश्व-कल्याण के लिए सृष्टि को अमृत दे कर स्वयं विष-पान करने वाले देवाधिदेव भगवान शिव मानव जाति के मार्गदर्शन के शाश्वत स्रोत हैं।

शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं, शिव अनादि हैं, शिव भगवंत हैं, शिव ओंकार हैं, शिव ब्रह्म हैं, शिव शक्ति है, शिव भक्ति हैं।

महाशिवरात्रि पर्व शिव के दिव्य अवतरण का स्मरण कराती है, जब दुनिया आध्यात्मिक अज्ञानता के अन्धकार में डूबी हुई थी। ऐसे समय में शिव एक नई चेतना का निर्माण करते हैं एवं सभी को जीवन में ​​नकारात्मक सोच को नष्ट करने एवं सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की प्रेरणा देते हैं।

भगवान शिव समस्त जन–जीवन में सद्गुणों का संचार करके अज्ञानी मन को प्रबुद्ध करते हैं। शिवरात्रि इस प्रकार केवल एक रात्रि नहीं, बल्कि अज्ञानता और अधर्म की पूरी अवधि को संदर्भित करती है जिसे भगवान शिव द्वारा समाप्त किया जाता है।

भोले शंकर व माँ पार्वती की कृपा सभी पर बनी रहे, सभी के जीवन में नई चेतना एवं ऊर्जा का संचार हो, हर घर आनंद की अनवरत वर्षा होती रहे व सभी के मनोरथ पूर्ण हों। SBG न्यूज की ओर से सभी सुधि पाठकों को महाशिवरात्रि की ढेरों शुभकामनाएं! हर हर महादेव!!

संपादक की कलम से..

Sanjay

Related News

0 Response to "SBG न्यूज के पाठकों को महाशिवरात्रि की अनंत शुभकामनाएं"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel