पाकुड़ डीएवी पब्लिक स्कूल में लीगल लिटरेसी के तहत् दी गई बच्चों को विधिक जानकारी


पाकुड़ डीएवी पब्लिक स्कूल में लीगल लिटरेसी के तहत् दी गई बच्चों को विधिक जानकारी

पाकुड़ : झालसा, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ के तत्वाधान में प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़, के निर्देश पर सचिव रूपा वंदना किरो की उपस्थिति में शनिवार को डीएवी पब्लिक विद्यालय में लीगल लिटरेसी के तहत् विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम में सचिव रूपा वंदना किरो ने उपस्थित सभी छात्र–छात्राओं को विधिक जानकारी से अवगत कराया। इस दौरान किशोर समस्याएं, मौलिक कर्तव्य, मौलिक अधिकार, राज्य नीति के निर्देशक सिद्धांत आदि पर विशेष रूप से जागरूक किया गया। 

उन्होंने साइबर अपराध से बचाव के लिए कई बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए सोशल मीडिया में अपनी निजी जानकारी साझा नहीं करने की अपील की। अनुशासन में रहते हुए अपना लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ते रहने के लिए उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया। कार्यक्रम के माध्यम से उन्होंने छात्र–छात्राओं को कानूनी तौर पर मजबूत बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की। 

मौके पर लीगल एड डिफेंस काउंसिल के सहायक गंगाराम टुडू, डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रधानाध्यापक, जीदातो बालिका उच्च विद्यालय के पीएलवी कमला राय गांगुली ने भी कार्यक्रम को संबोधित कर बच्चों को जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान पैरा लीगल वॉलिंटियर्स उत्पल मंडल, नीरज कुमार राउत समेत दर्जनों छात्र–छात्राएं मौजूद रहे।

✍️अविनाश मंडल

0 Response to "पाकुड़ डीएवी पब्लिक स्कूल में लीगल लिटरेसी के तहत् दी गई बच्चों को विधिक जानकारी"

إرسال تعليق

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel