जैक झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट,साहिबगंज के देव तिवारी ने किया झारखंड टॉप


जैक झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट,साहिबगंज के देव तिवारी ने किया झारखंड टॉप, शिक्षा विभाग ने की देव की प्रशंसा

जैक झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट,साहिबगंज के देव तिवारी ने किया झारखंड टॉप, शिक्षा विभाग ने की देव की प्रशंसा

साहिबगंज: झारखंड एकेडिक काउंसिल ने जैक 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल कुल 95.62% छात्र पास हुए हैं। वहीं, जैक झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट में साहिबगंज जिला के राजमहल प्रखंड के देव तिवारी ने 500 में से 481 अंक हासिल कर झारखंड प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल किया है।

देव तिवारी की इच्छा है कि वे आगे चलकर प्रशासनिक सेवा में जाएंगे और समाज की बेहतरी के लिए काम करेंगे। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय नियमित पढ़ाई, स्कूल के शिक्षकों की मेहनत और माता-पिता के मार्गदर्शन को दिया है।

देव ने कहा कि सपनों को साकार करने के लिए निरंतर कड़ी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास जरूरी है। देव की इस उपलब्धि से +2 जे.के. हाई स्कूल राजमहल के शिक्षक और छात्र-छात्राएं बेहद गर्वित हैं। प्राचार्य और शिक्षकों ने मिठाई बांटकर देव को सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

वहीं साहिबगंज जिला शिक्षा विभाग और राजमहल अनुमंडल प्रशासन ने भी देव की प्रशंसा करते हुए इसे जिले के लिए गर्व का क्षण बताया। झारखंड बोर्ड के इतिहास में साहिबगंज जिले से राज्य टॉपर बनना एक मिसाल है। देव तिवारी ने यह दिखा दिया कि मेहनत और लगन से अपने लक्ष्य को पाया जा सकता है।

Sanjay

0 Response to "जैक झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट,साहिबगंज के देव तिवारी ने किया झारखंड टॉप"

إرسال تعليق

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel