राजमहल विधायक राजा ने किया एक साथ 5 सड़कों का शिलान्यास


राजमहल विधायक राजा ने किया एक साथ 5 सड़कों का शिलान्यास, साहिबगंज प्रखंड की सड़क भी शामिल

राजमहल विधायक राजा ने किया एक साथ 5 सड़कों का शिलान्यास, साहिबगंज प्रखंड की सड़क भी शामिल

राजमहल: राजमहल विधानसभा के झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन राजा ने 11.11 करोड़ की लागत से राजमहल और साहिबगंज प्रखंड में पांच सड़कों का एकसाथ शिलान्यास किया।

इन सड़कों में राजमहल प्रखंड के कालीबाड़ी चौक से कछुआकोल तक, नया बाजार मोड से पूर्वी नारायणपुर पंचायत भवन तक, नया बाजार जामनगर रोड से कॉलोनी नंबर 3 भाया कॉलोनी नंबर एक खोचपाडा तक, बाबूपुर से हाथीगढ़ मोड भाया प्राइमरी हेल्थ सेंटर तक की सड़कों का शिलान्यास किया।

इसके अलावा उन्होंने साहिबगंज प्रखंड के समदा नाला से जमनी फाटक भाया पलटनगंज तक सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का भी शुभारंभ किया। इस दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के युवा मोर्चा जिला सचिव मो. मारूफ, प्रखंड अध्यक्ष अनिसुर रहमान, मध्य नारायणपुर की मुखिया रिजवाना कासमी, मो. अफजल, मोहम्मद दिलजान शेख, मुर्शीद राजा, शाहिद रिजवी, खुर्शीद आलम, आकिब अनिस, स्मित चौरसिया, लखीराम मुर्मू सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

0 Response to "राजमहल विधायक राजा ने किया एक साथ 5 सड़कों का शिलान्यास"

إرسال تعليق

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel