महादेवगंज में बहेगी भक्तिरस की बयार, श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन


महादेवगंज में कल से बहेगी भक्तिरस की बयार, होगा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, सुबह धूमधाम से निकाली जाएगी भव्य कलश यात्रा

महादेवगंज में कल से बहेगी भक्तिरस की बयार, होगा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, सुबह धूमधाम से निकाली जाएगी भव्य कलश यात्रा

साहिबगंज : जिले के महादेवगंज के गंगौता टोला, अम्बाडीहा मठिया (DBL पुल के बगल) में श्रीमद्भागवत कथा सह ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। कथा आयोजन के प्रमुख यजमान मनोज यादव ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का तेरह दिवसीय आयोजन 3 जून से 12 जून 2025 तक किया जाएगा।

जहां मुख्य रूप से अयोध्या से पधारे कथावाचक आचार्य धनंजय वैष्णव महाराज अपने श्रीमुख से भक्ति रसधारा की बयार बहाएंगे और भागवत प्रेमी इस भक्ति रूपी रसधारा का रसपान करेंगे। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने हेतु एक समिति का गठन किया गया है।

आचार्य धनंजय वैष्णव महाराज ने बताया कि मंगलवार को धूमधाम से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें 501 कुंवारी कन्याएं भाग लेंगी। नगर भ्रमण करते हुए कलश यात्रा बिजली घाट स्थित मुक्तेश्वर धाम पहुंचेगी, जहां माता गंगा का जल कलश में लेकर बालिकाएं कथास्थल की ओर रवाना होंगी।

आचार्य धनंजय वैष्णव महाराज ने कहा कि कृष्ण बौद्ध स्वरूप है, कृष्ण अनंत हैं, कृष्ण से ही प्रकृति की धारा है। कृष्ण निराकार और कृष्ण के अनंत चेहरे भी हैं। कृष्ण के प्रति जिसकी सच्ची निष्ठा और प्रेम है, कृष्ण उसी में बोध स्वरूप मात्र हैं। केवल कृष्ण ही सत्य हैं।

जो बोधवान और धनवान हैं, वह भी कृष्ण ही हैं। उन्होंने कहा कि आज मेरी जिंदगी में कृष्ण नहीं आए होते तो मैं कीचड़ में ही लोट रहा होता। जो समझ आए वो कृष्ण..जो समझे वह अर्जुन! यही बात समझने और समझाने हेतु साहिबगंज आगमन हुआ है।

उन्होंने बताया कि  मनोज यादव, रीना देवी, वकील यादव, रुपमा देवी, भेज मंडल, रामदास मंडल, शंकर मंडल, गौरी शंकर यादव, मनोज यादव, जूली देवी, बसु महतो और सुषमा देवी कथा के मुख्य यजमान होंगे। कथा को सफल बनाने हेतु अयोध्या,

वृंदावन व अन्य जगहों से साधु–संतो व महात्माओं की टोली का साहिबगंज आगमन हो गया है। महाराज ने भागवत प्रेमियों से श्रीमद्भागवत कथा सह ज्ञान यज्ञ के इस कार्यक्रम में स–परिवार शामिल होकर भक्ति की रसधारा में डुबकी लगाने कि अपील की है।

Sanjay

0 Response to "महादेवगंज में बहेगी भक्तिरस की बयार, श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन"

إرسال تعليق

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel