जिला शिक्षा अधीक्षक ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का किया निरीक्षण


जिला शिक्षा अधीक्षक ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का किया निरीक्षण, सात दिन में कमियां दूर करने का निर्देश

जिला शिक्षा अधीक्षक ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का किया निरीक्षण, सात दिन में कमियां दूर करने का निर्देश

साहिबगंज: जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया और विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था एवं सुविधाओं की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर, कक्षाओं, विज्ञान प्रयोगशाला, पुस्तकालय और छात्रावास की स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में जिला शिक्षा अधीक्षक ने कक्षा 10वीं और 12वीं की छात्राओं से संवाद कर उनकी शैक्षणिक आवश्यकताओं और समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने लैब, लाइब्रेरी और प्रश्न बैंक में पाई गई कमियों को 7 दिनों के भीतर सुधारने के निर्देश विद्यालय प्रबंधन को दिए।

कुमार हर्ष ने कहा कि निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि छात्राओं को समुचित शिक्षा, संसाधन और एक सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण मिले। उन्होंने विद्यालय प्रशासन से कहा कि प्रत्येक छात्रा को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए जरूरी हर संसाधन उपलब्ध कराया जाए।


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "जिला शिक्षा अधीक्षक ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का किया निरीक्षण"

إرسال تعليق

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel