सिविल सर्जन ने CHC सदर और NRC का औचक निरीक्षण
सिविल सर्जन ने CHC सदर और NRC का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश
साहिबगंज: सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान ने शुक्रवार की देर शाम सदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) और न्यूट्रिशन रिहैबिलिटेशन सेंटर (NRC) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भर्ती बच्चों की स्थिति और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान डॉ. पासवान ने CDPO और ANM को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति दर्ज की। अनुपस्थित पाए गए कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया।
सिविल सर्जन ने कहा कि औचक निरीक्षण का उद्देश्य स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार और मरीजों को बेहतर सेवा प्रदान करना है। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि इस प्रकार के निरीक्षण से स्वास्थ्य व्यवस्था में और सुधार होगा।
गौरतलब है कि डॉ. रामदेव पासवान इससे पहले भी बोरियो CHC और साहिबगंज सदर अस्पताल का निरीक्षण कर विभिन्न सुधारात्मक निर्देश दे चुके हैं।
0 Response to "सिविल सर्जन ने CHC सदर और NRC का औचक निरीक्षण"
إرسال تعليق