साहिबगंज: मुठभेड़ में सूर्या हांसदा ढेर, राजनीति और अपराध के रिश्ते पर लगा विराम
साहिबगंज/गोड्डा: गोड्डा जिला के बोआरीजोर थाना क्षेत्र में पुलिस और सुर्यनारायण उर्फ सूर्या हांसदा के बीच हुई मुठभेड़ में हांसदा मारे गए। वे विधायक जयराम महतो की पार्टी से जुड़े हुए थे और हाल ही में 2024 बोरियो विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार भी रहे थे। पुलिस के विशेष अभियान के दौरान उन्हें घेर लिया गया, जिसके बाद गोलीबारी में उनकी मौत हो गई।
मुठभेड़ से पहले सूर्या हांसदा ने स्थानीय पत्रकारों से कहा था कि उन्हें गिरफ्तारी का डर है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उनके खिलाफ गोड्डा और साहिबगंज के कई थानों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे, जिनमें 9 जनवरी 2020 को अडाणी कंपनी के वाहनों में आग लगाने की साजिश भी शामिल है।
राजनीतिक सफर में हांसदा ने 2019 में बीजेपी के टिकट पर बोरियो से चुनाव लड़ा था, हालांकि वे हार गए थे। इसके बाद उन्होंने बाबूलाल मरांडी की झारखंड विकास मोर्चा और बाद में जयराम महतो की पार्टी से भी चुनाव लड़ा।
पुलिस के मुताबिक, हांसदा लंबे समय से फरार थे और गिरफ्तारी से बच रहे थे। इस मुठभेड़ ने न केवल एक वांछित अपराधी के अध्याय को समाप्त किया, बल्कि क्षेत्र में अपराध और राजनीति के रिश्ते को लेकर फिर से बहस छेड़ दी है।
0 Response to "साहिबगंज: मुठभेड़ में सूर्या हांसदा ढेर, राजनीति और अपराध के रिश्ते पर लगा विराम"
إرسال تعليق