साहिबगंज: पति-पत्नी के विवाद में युवक ने खाया कीटनाशक, समय रहते बची जान
साहिबगंज, 11 अगस्त: साहिबगंज जिले के तालझारी प्रखंड में पति-पत्नी के विवाद के बीच एक युवक द्वारा कीटनाशक दवा सेवन करने का मामला सामने आया है। घटना तालझारी थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव की है, जहां 25 वर्षीय जोगेश मंडल ने घरेलू विवाद के दौरान गुस्से में आकर जहरीली दवा पी ली।
परिजनों ने जोगेश को अचेतावस्था में तुरंत साहिबगंज सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ. मोहन मुर्मू ने उनका इलाज किया। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, जोगेश मंडल, जो फतेहपुर निवासी विलास मंडल के पुत्र हैं, का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर उन्होंने यह कदम उठाया। समय रहते इलाज मिलने से उनकी जान बच गई।
रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क
0 Response to "साहिबगंज: पति-पत्नी के विवाद में युवक ने खाया कीटनाशक, समय रहते बची जान"
إرسال تعليق