झारखंड में 96 पदाधिकारियों का तबादला, अनोज कुमार बने...
झारखंड में 96 पदाधिकारियों का तबादला, अनोज कुमार बने बरहरवा और संजय शुक्ल मंडरो के नए अंचलाधिकारी
साहिबगंज: झारखंड के राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 96 पदाधिकारियों का स्थानांतरण और पदस्थापन किया है। इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।
मुख्य बदलावों में
-
अनोज कुमार को बरहरवा प्रखंड का अंचल अधिकारी बनाया गया है।
-
संजय कुमार शुक्ल को मंडरो प्रखंड का अंचलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वे इससे पहले देवघर के सोनारायठाढ़ी प्रखंड के अंचलाधिकारी थे।
इसके अलावा, कई अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं:
-
सच्चिदानंद महतो – भूमि सुधार उपसमाहर्ता, धालभूम
-
जीतराय मुर्मू – डीएलओ, चाईबासा
-
गिरजानंद किस्कू – अंचल अधिकारी, बाघमारा
-
अन्वेशा ओना – अंचल अधिकारी, कर्रा
-
बालेश्वर राम – अंचल अधिकारी, बालूमाथ
-
शंभू राम – अंचल अधिकारी, छतरपुर
-
आशुतोष – अंचल अधिकारी, हजारीबाग सदर
-
सत्येंद्र नारायण पासवान – अंचल अधिकारी, कटकमदाग
-
जितेंद्र प्रसाद – अंचल अधिकारी, गिरिडीह सदर
-
ऋषिकेश मरांडी – अंचल अधिकारी, पीरटांड
अन्य जिलों में भी कई महत्वपूर्ण पदस्थापन हुए हैं, जिनमें रांची, धनबाद, देवघर, गिरिडीह, दुमका, गोड्डा, लोहरदगा, चाईबासा और पाकुड़ शामिल हैं।
कई पदाधिकारियों को सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कुछ प्रोन्नत अनुमंडल अधिकारियों की सेवाएं कार्मिक विभाग को वापस कर दी गई हैं।
प्रमुख अंचलाधिकारी और सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी तबादला सूची में शामिल हैं:
-
नीलू टुडू – अंचल अधिकारी, तोपचांची
-
प्रदीप कुमार – अंचल अधिकारी, खूंटी सदर
-
नरेंद्र कुमार सिंह – अंचल अधिकारी, कसमार
-
लवकेश सिंह – अंचल अधिकारी, बरवाडीह
-
वंदना भारती – सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, रांची
-
समरेश प्रसाद भंडारी – अंचल अधिकारी, तमाड़ रांची
-
कुमार अरविंद बेदी – अंचल अधिकारी, पाकुड़
इस बड़े पैमाने पर हुए प्रशासनिक फेरबदल से उम्मीद है कि भूमि प्रबंधन और राजस्व संबंधित कार्यों की गति और अधिक तेज होगी तथा आम जनता को सुविधा मिलेगी।
0 Response to "झारखंड में 96 पदाधिकारियों का तबादला, अनोज कुमार बने..."
إرسال تعليق