राजमहल में कांग्रेस की पंचायत समिति का गठन, नव नियुक्त पदाधिकारियों का किया गया स्वागत
राजमहल (साहिबगंज): झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं प्रदेश प्रभारी के. राजू के निर्देशानुसार संगठन सृजन अभियान के तहत राजमहल प्रखंड के पश्चिमी नारायणपुर पंचायत में कांग्रेस की पंचायत समिति का गठन किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान उपस्थित रहे। उन्होंने नव नियुक्त पंचायत पदाधिकारियों, प्रखंड अध्यक्ष, और मंडल अध्यक्ष को नियुक्ति पत्र सौंपे और माला पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर जिला महासचिव ऐनुल हक अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, मंडल अध्यक्ष ज़ुलकर हुसैन, प्रखंड महासचिव मोहम्मद सिफरान अख्तर समेत दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
।
रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क
0 Response to "राजमहल में कांग्रेस की पंचायत समिति का गठन, नव नियुक्त पदाधिकारियों का किया गया स्वागत"
إرسال تعليق