नहीं रहे महाभारत के कर्ण, अभिनेता पंकज धीर का निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर


नहीं रहे महाभारत के कर्ण, अभिनेता पंकज धीर का निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

बी.आर. चोपड़ा की ऐतिहासिक धारावाहिक ‘महाभारत’ में कर्ण की भूमिका निभाकर घर-घर पहचान बनाने वाले अभिनेता पंकज धीर का 15 अक्टूबर को निधन हो गया। वे 68 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से कैंसर से पीड़ित थे।

सूत्रों के मुताबिक, पंकज धीर ने लंबे समय तक कैंसर से जंग लड़ी, लेकिन पिछले कुछ महीनों में उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती गई। हाल ही में उनकी मेजर सर्जरी भी हुई थी।

उनके निधन की खबर से फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। कई दिग्गज कलाकारों और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते हुए उनके योगदान को याद किया।

पंकज धीर ने अपने करियर में टीवी और फिल्मों में कई यादगार भूमिकाएं निभाईं। वे न केवल एक बेहतरीन अभिनेता थे, बल्कि इंडस्ट्री में अपने संयम और सकारात्मक व्यक्तित्व के लिए भी जाने जाते थे।

उनके निधन से भारतीय मनोरंजन जगत ने एक ऐसे कलाकार को खो दिया है, जिसने अपनी अभिनय प्रतिभा से करोड़ों दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी।


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "नहीं रहे महाभारत के कर्ण, अभिनेता पंकज धीर का निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel