साहिबगंज में ऐसा दिखा चंद्रग्रहण, अद्भुत था नजारा, 21 सितंबर को अगला ग्रहण


साहिबगंज में ऐसा दिखा चंद्रग्रहण, अद्भुत था नजारा, 21 सितंबर को अगला ग्रहण

साहिबगंज : देशभर में कल रविवार की रात चंद्र ग्रहण लगा। ग्रहण रात 9:58 बजे से शुरू हुआ, जो देर रात 1:26 बजे तक रहा। इस दौरान चांद में लगा ग्रहण साफ-साफ नजर आया। साहिबगंज समेत कई जगहों पर ग्रहण के दौरान खूबसूरत ब्लड मून (लाल चांद) का नजारा देखने को मिला। बता दें कि यह चंद्र ग्रहण इस वर्ष का दूसरा और अंतिम था।

ग्रहण शुरू होते ही आसमान में पूर्ण चंद्रमा धीरे-धीरे गहरा लाल या तांबे के रंग में बदल गया। दृश्य ऐसा था, मानो किसी ने चांद को लाल रंग के पर्दे से ढक दिया हो। जिले के लोगों ने अपनी छतों, पार्कों और खुले मैदानों से इस अद्भुत खगोलीय घटना को जी भर देखा। ज्योतिषीय दृष्टिकोण से इस चंद्रग्रहण को एक महत्वपूर्ण घटना माना गया।


अब 21 सितंबर को अगला ग्रहण

अगला ग्रहण पितृ पक्ष के समापन दिवस 21 सितंबर को लगेगा। हालांकि यह सूर्यग्रहण होगा, जो भारत में दृश्यमान नहीं रहेगा। यह ग्रहण ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के दक्षिण भाग, अटलांटिक और अंटार्कटिका क्षेत्र में दिखाई देगा।


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क


0 Response to "साहिबगंज में ऐसा दिखा चंद्रग्रहण, अद्भुत था नजारा, 21 सितंबर को अगला ग्रहण"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel