सिद्धो-कान्हू विश्वविद्यालय में 9वां दीक्षांत समारोह, साहिबगंज की अनीता को मिला गोल्ड मेडल


सिद्धो-कान्हू विश्वविद्यालय में 9वां दीक्षांत समारोह, साहिबगंज की अनीता को मिला गोल्ड मेडल

साहिबगंज : दुमका में सिद्धो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के 9वें दीक्षांत समारोह में साहिबगंज कॉलेज की दो छात्राओं को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। भू-विज्ञान की छात्रा अनीता मुर्मू और भौतिकी विज्ञान की छात्रा ऋतिका कुमारी को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने स्वर्ण पदक प्रदान किया।

अनीता मुर्मू ने अपने सत्र में सर्वोत्तम अंक प्राप्त कर भू-विज्ञान में गोल्ड मेडल हासिल किया, जबकि ऋतिका कुमारी ने भौतिकी विज्ञान में स्नातक विज्ञान में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने शोध और नवाचार से नई संभावना विकसित कर समाज के लिए प्रेरणा बनें।

उन्होंने कहा कि जीवन के नए अध्याय की यह शुरुआत है और चुनौतियां आएंगी, लेकिन अवसर अनंत हैं। मॉडल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर रणजीत सिंह ने कहा कि भू-विज्ञान और भौतिकी विज्ञान में सर्वोच्च अंक लाकर गोल्ड मेडल जीतना वाकई गर्व की बात है।

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से सम्मानित होना भी एक बड़ा अचिवमेंट है। अनीता और ऋतिका के लिए यह एक नए अध्याय की शुरुआत है, और हमें उम्मीद है कि वह आगे भी इसी तरह सफलता हासिल करती रहेंगी।


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "सिद्धो-कान्हू विश्वविद्यालय में 9वां दीक्षांत समारोह, साहिबगंज की अनीता को मिला गोल्ड मेडल"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel