बढ़ा ठंढ़ का प्रकोप-निकली रजाईयां, अगले कुछ दिनों तक शीतलहर की संभावना नहीं


बढ़ा ठंढ़ का प्रकोप-निकली रजाईयां, अगले कुछ दिनों तक शीतलहर की संभावना नहीं

साहिबगंज : जिले भर में ठंढ़ का प्रकोप बढ़ रहा है, पड़ोसी राज्यों में बढ़ती ठंढ़ का असर अब साहिबगंज में भी साफ दिखने लगा है, लोगों ने अब रजाइयां निकाल ली है। मौसम विभाग ने 17 से 19 नवंबर के बीच एक-दो क्षेत्रों में तेज़ हवा चलने की संभावना जताई है।

वहीं दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम है। जबकि न्यूनतम 18.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से .5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। सुबह और शाम की हवाओं ने शहरवासियों को ठंढ़ का अहसास पहले ही सप्ताह करा दिया था।

सभी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों तक आसमान साफ रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान लगभग 29 डिग्री और न्यूनतम लगभग 18 डिग्री रहने की संभावना है। इसके बाद ठंढ़ में धीरे -धीरे वृद्धि होगी।

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन उसके बाद तापमान में 1-2 डिग्री की बढ़त देखी जा सकती है। हालांकि अगले कुछ दिनों तक शीतलहर की स्थिति नहीं बनेगी। मौसम में हो रहे बदलाव को लेकर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "बढ़ा ठंढ़ का प्रकोप-निकली रजाईयां, अगले कुछ दिनों तक शीतलहर की संभावना नहीं"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel