आ गया रजाई-कंबल निकालने का समय, आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम


आ गया रजाई-कंबल निकालने का समय, आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम

साहिबगंज : आने वाले दिनों में सुबह-शाम हल्की ठंढ़ के अहसास के साथ दिन में मौसम सुहाना बना रहेगा।मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान, सामान्य से कम रहने का पूर्वानुमान जताया है। पछुआ हवा (उत्तर-पश्चिमी) चलने से तापमान में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि मोंथा चक्रवाती तूफान और कुछ दिनों तक हुई बारिश के बाद जिले के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। देर रात और सुबह में ठंढ़ का अहसास हो रहा है और दिन में मौसम सुहाना बना हुआ है। बीते कुछ दिनों से यही स्थिति बन रही है।

बीती रात और सुबह में ठंढ़ रही। दिन में धूप जरूर निकल रहा है, लेकिन तापमान कम रहने से उसका असर कम हो रहा है। आज का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस रहा था।

कृषि विज्ञान केंद्र के अनुसार, मंगलवार को आसमान साफ रहेगा और धूप निकलेगी, परंतु सुबह और शाम हल्की ठंढ़क रहेगी।


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "आ गया रजाई-कंबल निकालने का समय, आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel