सद्भावना और राष्ट्रीय एकता के सूत्रधार हैं सरदार पटेल: डॉ. रणजीत सिंह
साहिबगंज : सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर साहिबगंज में यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष, और नेहरू युवा केन्द्र के समन्वयक मोंटु पातर,
प्रोफेसर सुबोध झा, प्रो. कुणाल कांत वर्मा, नगरपालिका बालिका उच्च विद्यालय के प्राचार्य फारूक हुसैन, उमाशंकर सिंह राजेश पंडित सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। डीडीसी ने हरी झंडी दिखाकर सद्भावना यात्रा के प्रतिभागियों को रवाना किया।
इस अवसर पर डॉ. रणजीत सिंह ने कहा कि सरदार पटेल सद्भावना और राष्ट्रीय एकता के सूत्रधार थे। उन्होंने भारत को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। यूनिटी मार्च नमामि गंगा घाट से शुरू होकर पटेल चौक, विवेकानंद चौक, और महात्मा गांधी चौक पर
माल्यार्पण करते हुए रेलवे टाकिज फील्ड रास्ते से पुनः नमामि गंगा घाट पर समापन हुआ। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अनिल कुमार ने किया। वहीं, चंदन कुमार ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

0 Response to "सद्भावना और राष्ट्रीय एकता के सूत्रधार हैं सरदार पटेल: डॉ. रणजीत सिंह"
Post a Comment