ठंढ़ ने दे दी दस्तक, पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी से तापमान में गिरावट


ठंढ़ ने दे दी दस्तक, पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी से तापमान में गिरावट

साहिबगंज : जिले में अब धीरे-धीरे सर्दी दस्तक दे रही है। हालांकि, फिलहाल ठंढ़ इतनी नहीं है कि लोग कंपकंपाने लगें, लेकिन सुबह और रात के समय हल्का कोहरा और ठंडी हवाएं मौसम में ठिठुरन का अहसास करा रही हैं। वहीं दिन में निकल रही धूप लोगों को राहत देने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार,

अगले तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। 10 नवंबर से 12 नवंबर तक सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। इस दौरान किसी भी तरह की बारिश या कोहरे का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। विभाग का कहना है कि इन दिनों साहिबगंज में शुष्क और स्थिर मौसम बना रहेगा।

मौसम विभाग ने बताया कि अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं ग्रामीण इलाकों में भी तापमान तेजी से नीचे जा रहा है। सुबह और शाम के समय बढ़ती ठंड से लोगों को सर्दी का अहसास हो रहा है।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। वहां से आने वाली पछुआ हवाएं साहिबगंज में ठंढ़क बढ़ा रही हैं। बीते दो-तीन दिनों में यहां के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।

आने वाले एक हफ्ते तक यह ठंढ़क बनी रहेगी, हालांकि दिन में धूप रहने से कुछ राहत मिलेगी। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन जैसे-जैसे रातें ठंढी और दिन छोटे होते जा रहे हैं, वैसे-वैसे ठंढ़ का अहसास बढ़ने लगा है। आने वाले दिनों में सुबह और रात के तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

1 Response to "ठंढ़ ने दे दी दस्तक, पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी से तापमान में गिरावट"

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel