फिर इंसानियत हुई शर्मसार, महिला से दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज



उधवा/साहिबगंज: राधानगर थाना क्षेत्र की एक विवाहिता महिला से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है।जानकारी के मुताबिक मामले को लेकर पीड़ित महिला ने राधानगर थाना में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

वही पीड़ित महिला ने लिखित आवेदन में कहा है कि विगत 10 मई को रात्रि करीब 8:30 बजे गंगा नदी किनारे शौच करने के लिए गयी थी। वापस अपने घर आने के क्रम में गांव के सिद्धार्थ मंडल एवं विनय मंडल अचानक पीछे से आकर पकड़ लिया।

Also Read: साहिबगंज के इस जवान ने देश के लिए दिया बलिदान...

विवाहिता ने शोर-गुल करने का प्रयास किया। इसी बीच विनय मंडल ने गमछा से विवाहिता के मूंह को ढंक दिया,और सिद्धार्थ मंडल अपने हाथ में चाकू लेकर उनके गले में लगा दिया। कहा कि अगर शोर-गुल करने का प्रयास किया तो जान से मारकर तुम्हें गंगा नदी में फेंक देंगे।

Also Read: निचे Follow बटन दबा कर मेम्बर बनना बिलकुल ना भूलें.

इसके बाद दोनों ने उनके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। दोनों युवक ने विवाहिता से दुष्कर्म करने के बाद धमकी देते हुए कहा कि अगर घटना के संबंध में किसी को बताई तो जान से मारकर फेंक देंगे। विवाहिता ने घटना की जानकारी उनके परिवार वालों को दी।

Also Read: शहीद मुन्ना यादव को साहिबगंज में आखरी श्रद्धांजलि...

इसके बाद विवाहिता महिला ने राधानगर थाना में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।इस संबंध में राधानगर थाना प्रभारी व्रजेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि संबंधित पीड़ित महिला का बयान पर दो लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

साहिबगंज न्यूज़ की ख़बरें पढ़ने के लिए निचे Follow बटन दबा कर Follow जरुर करें और हमारे साथ सीधा जुड जाए, साथ ही फेसबुक, इन्स्टाग्राम, ट्विटर पर भी follow करें. साहिबगंज की खरबर सबसे पहले पढ़ने के लिए follow करना ना भूले.



Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel