युवा सेवा संगठन के द्वारा गरीब,असहाय लोगों के बीच राशन सामग्री का वितरण
May 2, 2020
Edit
उधवा/साहिबगंज:कोविड-19 की रोकथाम को लेकर देश भर में तीसरे चरण का लॉकडाउन लागू है। वही प्रशासन व जन प्रतिनिधियों के द्वारा गरीब असहाय लोगों के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
कोई भूखे न रहे इसके लिए प्रशासन लोगों के बीच राशन मुहैया करा रही है। जानकारी के मुताबिक राधानगर थाना क्षेत्र के प्राणपुर गांव में शनिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष व जेएमएम के केंद्रीय सदस्य अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष केताबुद्दीन शेख ने लगभग 140 गरीब असहाय लोगों के बीच 5 किलो चावल,नमक, साबुन सहित अन्य सामग्री का वितरण किया। मौके पर आलमगीर आलम,अब्दुल हन्नान सहित क्लब के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद निचे कमेंट बटन दबा कर कमेंट करिये और लाइक करिये साथ ही Twitter, Facebook, Instagram पर साहिबगंज न्यूज़ Page Like करिये.