किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास,पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज।
Jun 14, 2020
Edit
उधवा/साहिबगंज: राधानगर थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है। वही मामले को लेकर किशोरी ने राधानगर थाना में इसकी लिखित शिकायत दर्ज की है।
लिखित आवेदन में बताया गया है कि बीते 9 जून को उक्त लड़की को घर पर रखकर उसकी माँ व बहन खेत मे काम करने गयी थी।
वही शाम को उक्त किशोरी घर पर अकेली थी।किशोरी को अकेली देख एक युवक घर पर घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान दुष्कर्म में असफल होने के बाद उसके साथ मारपीट किया तथा बुरी तरह से घायल कर दिया।
वही मामले को लेकर पीड़िता ने शनिवार को राधानगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज की है।पीड़िता के बयान पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है।समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले को संज्ञान में लेकर छानबीन में जुट गयी है।
साहिबगंज न्यूज़ की ख़बरें पढ़ने के लिए निचे Follow बटन दबा कर Follow जरुर करें और हमारे साथ सीधा जुड जाए, साथ ही फेसबुक, इन्स्टाग्राम, ट्विटर पर भी follow करें. साहिबगंज की खरबर सबसे पहले पढ़ने के लिए follow जरुर करें