पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान,बाइक चालकों में मचा हड़कंप
Jun 18, 2020
Edit
पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान,बाइक चालकों में मचा हड़कंप
उधवा/संवाददाता: राधानगर थाना क्षेत्र के राजमहल-बरहरवा एनएच 80 मुख्य मार्ग स्थित थाना के समीप गुरुवार को पुलिस अधीक्षक साहिबगंज के निर्देश पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।
इस दौरान थाना प्रभारी ब्रजेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाए गए वाहन जांच अभियान के क्रम में दर्जनों दोपहिया वाहनों के कागजात, हेलमेट, इन्सुरेंश, मास्क, ड्राइवरी लाइसेंश सहित अन्य चीजों की जांच की गई।
बगैर हेलमेट,मास्क के वाहन चलाने वाले बाइक चालकों के वाहनों को हेलमेट, मास्क पहनने की हिदायत दी गयी। वाहन जांच अभियान के दौरान बाइक चालकों में हड़कंप मच गया।काफी संख्या में वाहन को जांच के दौरान रोका गया।
बाद में कागजात आदि की जांच कर बाइक को छोड़ दिया गया और बाइक चालकों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में बाइक के समुचित दस्तावेजों को साथ रखें और हेलमेट पहनकर बाइक चलाएं।आगे भी लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जाएगा। जांच अभियान के समय राधानगर थाना के कई पुलिसकर्मी शामिल थे।
साहिबगंज न्यूज़ की ख़बरें पढ़ने के लिए निचे Follow बटन दबा कर Follow जरुर करें और हमारे साथ सीधा जुड जाए, साथ ही फेसबुक, इन्स्टाग्राम, ट्विटर पर भी follow करें. साहिबगंज की खरबर सबसे पहले पढ़ने के लिए follow जरुर करें