साहिबगंज: राजमहल सांसद की अध्यक्षता में हुई समीक्षात्मक बैठक...



राजमहल सांसद की अध्यक्षता में हुई समीक्षात्मक बैठक

Sahibganj News: साहिबगंज समाहरणालय के सभागार में, राजमहल सांसद विजय हांसदा की अध्यक्षता में, जिला विकास समन्वय, एवं निगरानी समिति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

राजमहल सांसद की अध्यक्षता में हुई समीक्षात्मक बैठक

इस बैठक में सांसद विजय हांसदा ने कहा कि, कोरोना काल में बाहर से आए हुए मजदूरों को रोजगार देना हमारी पहली प्राथमिकता है। साथ ही इस बैठक में बिरसा हरित ग्राम योजना, नीलांब - पीताम्बर योजना, जल समृद्धि योजना सहित, अन्य योजनाओं के तहत प्रत्येक पंचायत में काम प्रारंभ कर, प्रवासी मजदूरों को काम देने का उन्होंने संबंधित विभाग को निर्देश दिया।

साथ ही सरकार द्वारा चलाए जा रहे ,कई योजनाओं की भी समीक्षा की। इस बैठक में साहिबगंज उपायुक्त श्री चितरंजन कुमार ,डीडीसी प्रभात कुमार, बरहेट विधायक प्रतिनिधि, पंकज मिश्रा सहित कई जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी मौजूद थे।

साहिबगंज न्यूज़ के Telegram ग्रुप में जुड़ने के लिए Telegram पर क्लिक करके जुड़ें और हमारे साथ सीधा जुड जाए. साथ ही फेसबुक, इन्स्टाग्राम, ट्विटर पर क्लिक करके follow करें.


Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel