JPSC–JSSC पेपर लीक के विरोध में साहिबगंज में ABVP का धरना-प्रदर्शन, CBI जांच की मांग


साहिबगंज: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की साहिबगंज नगर इकाई के तत्वावधान में शनिवार को साहिबगंज महाविद्यालय के मुख्य द्वार के बाहर JPSC एवं JSSC परीक्षाओं में कथित पेपर लीक, भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया।

JPSC–JSSC पेपर लीक के विरोध में साहिबगंज में ABVP का धरना-प्रदर्शन, CBI जांच की मांग

इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पूरे मामले की CBI जांच की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान छात्रों में भारी आक्रोश देखने को मिला। अभ्यर्थियों ने कहा कि वर्षों की मेहनत के बावजूद यदि परीक्षाएं पेपर लीक और अनियमितताओं की भेंट चढ़ती हैं, तो यह लाखों युवाओं के साथ अन्याय है और उनके भविष्य पर गंभीर प्रश्न खड़ा करता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर मंत्री चंदन कुमार गुप्ता ने की, जबकि प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक इंद्रजीत साह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर नगर मंत्री चंदन कुमार गुप्ता ने कहा कि JPSC एवं JSSC जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं ने छात्रों का विश्वास तोड़ा है।

उन्होंने सरकार से मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष CBI जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होने देगी और अंतिम छात्र तक न्याय की लड़ाई जारी रखेगी।

प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक इंद्रजीत साह ने कहा कि झारखंड के लाखों युवा कठिन परिश्रम के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाएं उनकी उम्मीदों को तोड़ देती हैं। उन्होंने कहा कि ABVP की स्पष्ट मांग है कि पूरे प्रकरण की पारदर्शी जांच हो,

दोषियों को कठोरतम सजा मिले और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जवाबदेह एवं पारदर्शी परीक्षा प्रणाली लागू की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार छात्रों की मांगों को नजरअंदाज करती है, तो आंदोलन को राज्यभर में और व्यापक किया जाएगा।

कार्यक्रम में प्रदेश छात्रा प्रमुख निधि सिंह, जिला कार्यालय मंत्री अंकुश मंडल, नगर सह मंत्री राजा वर्मा, रितेश कुमार, छोटू कुमार, ऋतुराज, शिवनाथ, नीरज, समीर, अविनाश सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अंत में परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि JPSC–JSSC पेपर लीक का मुद्दा केवल एक परीक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह झारखंड के लाखों युवाओं के भविष्य और भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता से जुड़ा गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाती है, तो राज्यभर में चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा


साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "JPSC–JSSC पेपर लीक के विरोध में साहिबगंज में ABVP का धरना-प्रदर्शन, CBI जांच की मांग"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel