21 सितंबर को झारखंड में स्कूल खुलने के आसार, केंद्र गाइडलाइन के अनुसार झारखंड शिक्षा परियोजना का प्रस्ताव


 

21 सितंबर को झारखंड में स्कूल खुलने के आसार, केंद्र गाइडलाइन के अनुसार झारखंड शिक्षा परियोजना का प्रस्ताव

Sahibganj News: पिछले साढ़े पांच महीने से झारखंड में कोरोना वायरस के कारण स्कूल बंद है.पर अब 21 सितंबर से झारखण्ड भर में सभी सरकारी 10वी और 12वी के स्कूल खुल जायेंगे. 21 सितंबर से छात्र स्कूलों जा सकेंगे. स्कूल आने के लिए ना तो किसी बच्चे को पाबंद किया जायेगा और ना ही किसी बच्चे को रोका जायेगा कि वो स्कूल न आये.


जानकारी के मुताबिक रोटेशन के आधार पर सभी शिक्षकों को एक दिन का गैप कर स्कूल आना होगा. केंद्रीय गृह मंत्रालय की गाइडलाइन के आधार पर झारखंड शिक्षा परियोजना ने यह प्रस्ताव बनाया है. परियोजना ने यह प्रस्ताव माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को भेजा है, जिस पर आज बैठक होनी है.

इसके बाद इस प्रस्ताव को स्वीकृति के लिए आपदा प्रबंधन विभाग को भेजा जायेगा. इधर, प्रशासी पदाधिकारी जयंत मिश्रा ने बताया की केंद्र की गाइडलाइन के अनुसार प्रस्ताव बनाया गया है.

साहिबगंज न्यूज़ के Telegram ग्रुप में जुड़ने के लिए Telegram पर क्लिक करके जुड़ें और हमारे साथ सीधा जुड जाए. साथ ही फेसबुक, इन्स्टाग्राम, ट्विटर पर क्लिक करके follow करें.

0 Response to "21 सितंबर को झारखंड में स्कूल खुलने के आसार, केंद्र गाइडलाइन के अनुसार झारखंड शिक्षा परियोजना का प्रस्ताव"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel