साहिबगंज: भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई...
भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई
Sahibganj News: साहिबगंज जिला के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा देर शाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। शहर के पटेल चौक स्थित पोद्दार धर्मशाला में पण्डित दीनदयाल की जयंती मनाई गई।कार्यकर्ताओं द्वारा बारी- बारी से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया गया । इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री, सह नगर परिषद उपाध्यक्ष रामानंद साह ने कहा कि ,पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सपना था कि अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचे ।
समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को मुख्यधारा से जोड़ना ही उनके जीवन का मूल उद्देश्य था। नगर अध्यक्ष उमेश पासवान ने कहा की, दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को पूरा करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगे हुए हैं।
अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को इसका लाभ भी मिल रहा है । आगे भी इसका लाभ मिलता रहेगा। मौके पर नगर अध्यक्ष मनोज पासवान, जिला आई टी सेल के संयोजक पंकज चौधरी, महेंद्र पोद्दार, युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष प्रशांत शेखर,नगर मीडिया प्रभारी संजय पटेल, शिवम शर्मा, गौतम पंडित, प्रमोद झा, महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष ज्योति शर्मा, रंजन सिंह, संजीव साह,चन्द्रभान शर्मा,सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौके पर उपस्थित थे।
इसी क्रम में कन्हैया स्थान शिव मंदिर के प्रांगण में जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 104 वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जयंती की शुरुआत जिला पार्षद प्रतिनिधि राजेश मंडल ने स्वर्गीय उपाध्याय के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
अपने उद्घोषक वाणी में जिला पार्षद प्रतिनिधि ने कहा कि, दीनदयाल ने जो सपना भारत के लिए देखा था, उसे केंद्र सरकार पूरा करने की मुहिम में जुटी हुई है ।जबकि संजय मंडल ने कहा कि बिना राष्ट्रीय पहचान के स्वतंत्रता की कल्पना व्यर्थ है।
संजय ने आगे कहा की देश के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर देने वाले महान चिंतक ,उत्कृष्ट, संगठन कर्ता, अंत्योदय पुरुष, एकात्म मानवता के प्रणेता की वाणी को आत्मसात करने की जरूरत है।
जयंती समारोह में पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सोनेलाल ठाकुर, सागर मंडल, बिंदेश्वरी यादव, निमाई मंडल, अमित मंडल, प्रकाश मंडल, संजीव मंडल, रमण राज ,शिव नारायण मंडल,श्रवण मंडल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे ।जबकि कार्यक्रम का संचालन संजय मंडल के द्वारा किया गया था।
0 Response to "साहिबगंज: भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई..."
Post a Comment