अरुण साह हत्या कांड में फरार पटना से गिरफ्तार..


अरुण साह हत्या कांड में फरार पटना से गिरफ्तार

साहिबगंज: नेशनल संथाल लिबरेशन आर्मी के संस्थापक सदस्य को साहेबगंज पुलिस ने, पटना से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार विमल मुर्मू मूल रूप से आसाम का रहने वाला है। साहिबगंज पुलिस उसे चर्चित अरुण शाह अपहरण, और हत्याकांड में तलाश कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने,पटना से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।



पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर  बताया कि बोरियो निवासी मृतक अरुण शाह की पत्नी पुतुल देवी ने 21 जून को आवेदन देकर बताया था कि, उसके पति अरुण शाह का अपहरण कर लिया गया है। इस सूचना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए, जांच शुरू की थी। कांड में शामिल अपराधियों को चिन्हित करते हुए, पुलिस ने किशुन मुर्मू, प्रमिला हेंब्रम, विनोद हांसदा, होपना हेंब्रम, लखीराम सोरेन, पूजा बेसरा, शामू हांसदा, चांद मुर्मू, रामदास सोरेन, एडविन तुरी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।जबकि आज विमल मुर्मू की भी गिरफ्तारी हो  गई है।

छापेमारी दल का नेतृत्व पीके मिश्रा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कर रहे थे। जबकि छापामारी दल में रविंद्र कुमार, थाना प्रभारी बरहरवा ,लव कुमार सिंह थाना प्रभारी बोरियो, पुलिस अवर निरीक्षक उपेंद्र प्रसाद बोरियो, एवं बोरियो थाना के रिजर्व गार्ड विकास कुमार साह, विशन हांसदा शामिल थे।

साहिबगंज न्यूज़ के साथ WhatsApp, Telegram पर जुड़े और पाए डायरेक्ट खबर अपने मोबाइल पर, whatsapp पर क्लिक करके जुड़ें

WhatsApp
Telegram

(Note:- जो लोग साहिबगंज न्यूज़ के ग्रुप 1, 2 और 3 से जुड़ें है वो लोग इस ग्रुप में ज्वाइन नहीं होंगे, चूँकि सभी ग्रुप में एक साथ एक ही न्यूज़ प्रसारित होगा)


0 Response to "अरुण साह हत्या कांड में फरार पटना से गिरफ्तार.."

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel