झारखंड: आठ लाख किसानो की होगी कर्ज माफी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रस्ताव को दी मंजूरी
झारखंड: आठ लाख किसानो की होगी कर्ज माफी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रस्ताव को दी मंजूरी
Sahibganj News: झारखंड राज्य के आठ लाख किसानो की कर्जमाफी का रास्ता साफ हो गया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के किसानों के कर्ज माफी के लिए दो हजार करोड़ रुपये के प्रस्ताव पर सहमति दी है.
मामले को लेकर अब विभागीय अधिकारियों के साथ जल्द बैठक होगी. इसमें कर्ज माफी के तौर-तरीके को अंतिम रूप दिया जायेगा. कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने प्रेस कांफ्रेंस कर यह जानकारी दी.
मंत्री ने कहा कि इससे झारखंड के करीब आठ लाख किसानों को लाभ मिलेगा. सरकार ने तय किया है कि एक अप्रैल 2014 से 31 मार्च 2020 तक कर्ज लेनेवाले किसानों को इस ऋण माफी के दायरे में रखा जायेगा.
0 Response to "झारखंड: आठ लाख किसानो की होगी कर्ज माफी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रस्ताव को दी मंजूरी"
Post a Comment