साहिबगंज: सफाई कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से , शहर में लगा कचड़े का ढेर...


सफाई कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से ,शहर में लगा कचड़े का ढेर

अपने तीन सूत्री मांगों को लेकर नगर परिषद सफाई कर्मी ,सोमवार से पांच दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर चले गए हैं । सफाई कर्मी आज हड़ताल के दूसरे दिन भी  नगर परिषद परिसर में हड़ताल पर बैठे। हड़ताल का नेतृत्व सफाई इंचार्ज शिव हरी कर रहे थे।

सफाई कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से ,शहर में लगा कचड़े का ढेर

इस मौके पर लोकल बॉडीज एंप्लॉय फेडरेशन के महामंत्री अनूप लाल हरी, मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे । हड़ताल के दौरान सफाई कर्मी अपनी मांगों को लेकर नारे लगा रहे थे। इस मौके पर शिव हरी ने बताया कि हमारी तीन मांगे हैं।

जिसमें कर्मचारियों को स्थायीकरण  करना, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सरकारी कोष से  पेंशन का भुगतान करना, व नगर परिषद से ठेका प्रथा, तथा  एनजीओ को हटाना शामिल है। बताया कि इन सभी मांगों को लेकर कई बार धरना -  प्रदर्शन व आंदोलन किया जाता रहा है।

पूर्व में भी  धरना प्रदर्शन के दौरान कई सरकारों द्वारा मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया । लेकिन किसी ने अब तक मांगों को पूरा नहीं किया । मजबूरन  पुनः हड़ताल  पे जाना पड़ा। इधर सफाई कर्मचारियों का एक साथ  हड़ताल पर चले जाने से शहर में कूड़ा - कचड़े  का अंबार लगता दिख रहा  है

 जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।कचड़े से दुर्गंध आनी भी शुरू हो गई है।लोग अपने नाक पर रुमाल रखकर चल रहे हैं।  इस मौके पर राजेश पासवान,प्रकाश,आयुष   कुमार, दीपक कुमार ,प्रभु हरि, आनंद हरि ,अकबर अली ,सुभाष सिंह आदि मौजूद थे।\
साहिबगंज न्यूज़ के साथ WhatsApp, Telegram पर जुड़े और पाए डायरेक्ट खबर अपने मोबाइल पर, whatsapp पर क्लिक करके जुड़ें

WhatsApp
Telegram

(Note:- जो लोग साहिबगंज न्यूज़ के ग्रुप 1, 2 और 3 से जुड़ें है वो लोग इस ग्रुप में ज्वाइन नहीं होंगे, चूँकि सभी ग्रुप में एक साथ एक ही न्यूज़ प्रसारित होगा)

0 Response to " साहिबगंज: सफाई कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से , शहर में लगा कचड़े का ढेर..."

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel