भगवान बिरसा मुंडा जयंती को राष्ट्रीय गौरव दिवस के रूप में मनाया


Sahibganj News: अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम साहिबगंज की ओर से आज भगवान बिरसा मुंडा के जन्मोत्सव को लेकर माधव  निकेतन चौक बाजार में देर शाम में एक दिवसीय  गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता डॉ रंजीत कु सिंह ने किया। 

भगवान बिरसा मुंडा जयंती को राष्ट्रीय गौरव दिवस के रूप में मनाया

इस विचार गोष्ठी में भगवान बिरसा मुंडा के जीवन संघर्ष को विस्तार से वक्ताओं ने अपनी बातों को रखा। आश्रम के अध्यक्ष  डाॅ रणजीत कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड में जनजातीय समाज में 32 उपजातियां है तथा राष्ट्रीय स्तर पर 450 से 600 जनजातीय जनजाति है वर्ग के लोग हैं। 

भारत में 10 करोड़ के लगभग जनजातीय बंधु निवास करते हैं। जनजातियों को येन केन प्रकारेण ईसाई के द्वारा प्रलोभन देकर धर्मांतर की ओर धकेलने का षड्यंत्र कई सदियों से चली आ रही है।  वनवासी कल्याण आश्रम का प्रयास होगा जनजातीय समाज की जमीन , प्रकृति ,संस्कृति व सभ्यता उनका धर्म संरक्षण करके उसका संवर्धन हो। 


उनका सर्वांगिंग विकास हों। सामाजिक आर्थिक राजनीतिक धार्मिक  चाहे वह स्वावलंबन की बात हो या आत्म निर्भरता व स्वरोजगार की बात हो यह प्रकार सुनिश्चित की जा सके इसकी चिंता वनवासी कल्याण आश्रम करती है।

 मुख्य वक्ता के रूप में विनोद उपाध्याय झारखंड व बिहार के क्षेत्रीय  संगठन मंत्री वनवासी कल्याण आश्रम ने कहा आज राष्ट्रीय स्तर पर जनजातियों का जीवन स्तर उनके संघर्ष जमीन  संस्कृति और अपनी प्रकृति को लेकर आत्म चिंतन आत्म अवलोकन करने का दिन है। 


अंग्रेज़ों के द्वारा उनके धर्म जमीन और उनकी संस्कृति एवं प्रकृति पर जिस प्रकार से  जंगल, जमीन संस्कृति  के रक्षा के लिए भगवान बिरसा मुंडा ने अपना बलिदान दिया है वह एक मिसाल है। आज भारतीय जनजाति समाज इसको राष्ट्रीय गौरव दिवस के रूप में मना रहा है। 

महापुरुषों के द्वारा जिस प्रकार अपनी संस्कृति,, जंगल जमीन के सुरक्षा संरक्षण के लिए जीवन निछावर किया था, उसको हम बरकरार रखें और अपने आने वाले पीढ़ी के लिए आने के लिए सुरक्षित रखें। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के द्वारा बताए गए महत्वपूर्ण रास्ते हैं उनमें गौ की सेवा समस्त, प्राणियों की सेवा, प्रकृति का संरक्षण, नशा मत करो, अशुद्ध भोजन मत करो धर्म संस्कृति परंपरा को अक्षुण सफाई स्वच्छता पर बल दिया पहाड़ पेड़ जीव को बचाए रखें। 


यही समाज की पहचान है अपनी संस्कृति धर्म और अपने पूर्वजों के प्रति अटूट श्रद्धा और सम्मान का भाव  रखें बड़ों का आदर करें ,  कुसंगति से बचें, सादा जीवन व्यतीत करें। घर और आसपास साफ सुथरा स्वच्छता एवं तुलसी का पौधा जो 24 घंटे ऑक्सीजन देता है उसे जरूर अपने घर मे लगाएं। 

उपस्थित विजय टूडु जिला संगठन मंत्री वनवासी कल्याण आश्रम साहिबगंज राकेश कुमार प्रान्त के सेवा प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ झारखंड  धन्यवाद ज्ञापन रघुनाथ शर्मा  जिला मंत्री ने किया। डॉ विनोद कुमार एवं अन्य उपस्थित थे। 


राष्ट्रीय गौरव दिवस जो भी भगवान बिरसा मुंडा के जीवन से जुड़े ऐतिहासिक एवं जनजातीय समाज के कार्यों का जन-जन तक जाए इसके लिए एक सप्ताह का कार्यक्रम सहिबगंज की ओर से किया जाएगा। जिसमें विचार गोष्ठी विभिन्न तरह के उनके जीवन को लेकर प्रतियोगिता तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में भी ऐसे आयोजन  वनवासी कल्याण परिषद जिला साहिबगंज की ओर से की जाएगी।

साहिबगंज न्यूज़ के साथ WhatsApp, Telegram पर जुड़े और पाए डायरेक्ट खबर अपने मोबाइल पर, whatsapp पर क्लिक करके जुड़ें

WhatsApp
Telegram

(Note:- जो लोग साहिबगंज न्यूज़ के ग्रुप 1, 2 और 3 से जुड़ें है वो लोग इस ग्रुप में ज्वाइन नहीं होंगे, चूँकि सभी ग्रुप में एक साथ एक ही न्यूज़ प्रसारित होगा)


0 Response to "भगवान बिरसा मुंडा जयंती को राष्ट्रीय गौरव दिवस के रूप में मनाया"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel