महेंद्र सिंह धोनी के मेंटर सहाय का 73 साल की उम्र में निधन
Sahibganj News : महेंद्र सिंह धोनी के मेंटर देवल सहाय का 73 साल की उम्र में आज सुबह मेडिका अस्पताल में निधन हो गया है. जानकारी के अनुसार धोनी के मेंटर रहे और झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के पूर्व उपाध्यक्ष देवल सहाय का निधन मंगलवार अहले सुबह हो गया.
पिछले तीन महीने से वे बीमार थे, उनका इलाज रांची के मेडिका अस्पताल में चल रहा था. 1997-98 में सेंट्रल कोलफील्डस लिमिटेड (CCL) के निदेशक के तौर पर युवा धौनी को देवल सहाय ने स्टाइपेंड पर रखा था. एमएस धौनी की बायोपिक में भी देवल सहाय का जिक्र किया गया है. देवल सहाय ने महेंद्र सिंह धौनी को क्रिकेट जगत में इतनी ऊंचाई तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी.
0 Response to "महेंद्र सिंह धोनी के मेंटर सहाय का 73 साल की उम्र में निधन"
Post a Comment