साहिबगंज : राजेश कुमार को गृह मंत्रालय द्वारा पुलिस पदक से सम्मानित किया गया


Sahibganj News : पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रीडर का कार्य कर रहे ASI राजेश कुमार को उनके सराहनीय कार्य हेतु राष्ट्रीयस्तर पर पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। इस बात की जानकारी देते हुये राजेश कुमार ने बताया कि मेरे 32 वर्ष के कार्यकाल में आज साहिबगंज में मुझे सम्मानित किया गया है, जो मेरे और साहिबगंज पुलिस दोनों  के लिये गर्व की बात है।

साहिबगंज : राजेश कुमार को गृह मंत्रालय द्वारा पुलिस पदक से सम्मानित किया गया

वहीं उन्होंने आगे बताया की उनकी पुलिस की नियुक्ति 1989 में झारखंड के धनबाद से शुरू हुई थी। उन्होंने अपनी सेवा पलामू, चतरा, चाईबासा में देते देते हुए, वर्तमान में साहिबगंज के जिला अधीक्षक कार्यालय में पदस्थापित हैं।

आगे जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि उनको इस बात की जानकारी डी आई जी (DIG) द्वारा स्वतंत्रता दिवस को ही मिल गई थी, और उन्हें उसी दिन सम्मानित भी किया गया था, और आज गृह सचिव दिल्ली अजय भल्ला द्वारा सम्मानित पत्र भेजा गया है।

पुलिस पदक का सम्मान मिलने पर जिले के बुद्धिजीवी ,पत्रकार संगठनों, बार एसोसिएशन, सामाजिक एवं राजनीतिक पार्टियों  सहित अन्य संगठनों ने राजेश कुमार को अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

साहिबगंज न्यूज़ के साथ WhatsApp, Telegram पर जुड़े और पाए डायरेक्ट खबर अपने मोबाइल पर, whatsapp पर क्लिक करके जुड़ें

WhatsApp
Telegram

(Note:- जो लोग साहिबगंज न्यूज़ के ग्रुप 1, 2 और 3 से जुड़ें है वो लोग इस ग्रुप में ज्वाइन नहीं होंगे, चूँकि सभी ग्रुप में एक साथ एक ही न्यूज़ प्रसारित होगा)

0 Response to "साहिबगंज : राजेश कुमार को गृह मंत्रालय द्वारा पुलिस पदक से सम्मानित किया गया"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel