साहिबगंज को डॉक्यूमेंट्री फिल्म के माध्यम से राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पहचान के लिए अच्छी पहल
डॉ रणजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में कल्याणी श्याम विश्वकर्मा की टीम ने उपायुक्त जिला वन्य प्रमंडल पदाधिकारी के साथ भेंट कर डॉक्यूमेंट्री फिल्म एवं साहिबगंज जिले में विभिन्न पर्यटक स्थल, आध्यात्मिक स्थल, ऐतिहासिक स्थल पुरातत्विक स्थल भूवैज्ञानिक स्थान फॉसिल पार्क गंगा, राजमहल पहाड़ी नमामि प्रोजेक्ट के माध्यम से राष्ट्रीय फलक पर सहिबगंज को राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल के रूप में विकास हो प्रचार प्रसार के लिए एक प्रस्ताव दिया गया है।
जिस पर उपायुक्त ने सहमति व सकारात्मक पहल करते हुए भरपूर सहयोग एवं एक एएमयू कर विस्तार से प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत करने को कहा है। उपायुक्त ने इस प्रस्ताव की सहराना किया। जिस पर डॉ रणजीत कुमार सिंह कल्याणी श्याम विश्वकर्मा 2 दिन के अंदर में प्रस्ताव बनाकर उपायुक्त को सौंपा जायेगा। बैठक में विभिन्न पहलुओं पर चर्चा किया गया।
कल्याणी व डॉ रणजीत कुमार सिंह संयुक्त रूप से कहा कि साहिबगंज की प्राकृतिक संसाधनों व खूबसूरती, भूवैज्ञानिक महत्वपूर्ण भूमिका, फॉसिल्स, पुरातात्विक महत्व ऐतिहासिक धरोहर आदिवासी संस्कृति सभ्यता से अवगत कराने के लिए 20 मिनट की डॉक्यूमेंट्री बनाएंगी।
जिसमें गंगा, पहाड़, मोती झरना, शिवगादी, जामी मस्जिद कटघर टेलियागड़ी सहित संताल परगना व झारखंड के पर्व त्योहार पेंटिंग टैराकोटा की शूटिंग होगी। उक्त डॉक्युमेंट्री का प्रसारण डीडी नेशनल व एपिक पर होगा। इसके लिए कल्याणी उपायुक्त रामनिवास यादव से भेंट कर चर्चा किया गया।
फिर राठौड़ फ़िल्म एंड इंटरटेनमेंट की टीम साहिबगंज पहुंच कर डॉक्युमेंट्री तैयार करेगी। इस डॉक्युमेंट्री से साहिबगंज को अलग पहचान मिलेगी। जब लोगों को पता होगा तो लोग यहां शूटिंग करने व घूमने आएंगे। यहाँ बताते चलें कि 2012 में साहेबगंज महाविद्यालय में NSS डॉ रणजीत कुमार सिंह से जुड़ कर राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है कल्याणी राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता बनी है।
साहिबगंज न्यूज़ के साथ WhatsApp, Telegram पर जुड़े और पाए डायरेक्ट खबर अपने मोबाइल पर, whatsapp पर क्लिक करके जुड़ें
0 Response to "साहिबगंज को डॉक्यूमेंट्री फिल्म के माध्यम से राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पहचान के लिए अच्छी पहल"
Post a Comment