झारखंड में मौसम ने ली करवट, छठ के दिन इन इलाके में होगी बारिश, तापमान भी 4 डिग्री तक गिरेगा


Sahibganj News : झारखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. खिली धूप की जगह बुधवार को आसमान में बादल छाये रहे. पलामू में दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई, जिससे सर्दी काफी बढ़ गयी है, मौसम विभाग ने छठ महापर्व के दिन बारिश का अनुमान जताया है. साथ ही कहा है कि सुबह के अर्घ के दिन तापमान में 4 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है.

झारखंड में मौसम ने ली करवट, पलामू में हुई वर्षा, छठ के दिन इन इलाके में होगी बारिश, तापमान भी 4 डिग्री तक गिरेगा

मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने 5 दिन के मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि मंगलवार से ही साइक्लोनिक सर्कुलेशन था, जो अभी भी अरब सागर में मौजूद है. इसी के असर से झारखंड के आसमान में बादल छाये रहे. दो दिन तक आसमान में बादल रहेंगे. 20 नवंबर को हल्की बारिश होगी और उसके बाद दो दिन मौसम साफ रहेगा.


रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक श्री आनंद ने कहा कि 21 नवंबर से तापमान में गिरावट दर्ज की जायेगी. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ दो दिन बाद झारखंड पहुंच जायेगा। इसकी वजह से तापमान में तेजी से गिरावट आयेगी और सर्दी बढ़ जायेगी.

मौसम केंद्र के मुताबिक, 18 नवंबर को राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 19 नवंबर से धीरे-धीरे कम होता जायेगा। 19 नवंबर को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री, 20 नवंबर को 16 डिग्री और 21 नवंबर को यह घटकर 14 डिग्री सेल्सियस हो जायेगा. 22 नवंबर को रांची का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस पर आ जायेगा.


हालांकि, इस दौरान अधिकतम तापमान में एक-दो डिग्री सेल्सियस ही घटेंगे-बढ़ेंगे।18 से 22 नवंबर तक अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है. 19, 20 और 21 नवंबर को जहां रांची का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा, वहीं 22 नवंबर को इसके 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

साहिबगंज न्यूज़ के साथ WhatsApp, Telegram पर जुड़े और पाए डायरेक्ट खबर अपने मोबाइल पर, whatsapp पर क्लिक करके जुड़ें

WhatsApp
Telegram

(Note:- जो लोग साहिबगंज न्यूज़ के ग्रुप 1, 2 और 3 से जुड़ें है वो लोग इस ग्रुप में ज्वाइन नहीं होंगे, चूँकि सभी ग्रुप में एक साथ एक ही न्यूज़ प्रसारित होगा)
By: Zahid

0 Response to "झारखंड में मौसम ने ली करवट, छठ के दिन इन इलाके में होगी बारिश, तापमान भी 4 डिग्री तक गिरेगा"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel