पूर्व विधायक बने “गंगा पुल निर्माण संघर्ष समिति” के प्रदेश अध्यक्ष, रेल पुल के लिए होगा आंदोलन
Sahibganj News : रविवार को गंगा पुल निर्माण संघर्ष समिति की बैठक समिति के एल सी रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय में अरविंद गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सभी सदस्यों ने साहिबगंज से मनिहारी गंगा नदी पर सड़क पुल का निर्माण कार्य आरंभ होने पर खुशी का इजहार किया एवं एक दूसरे को बधाई दिया।
बैठक को संबोधित करते हुए गंगा पुल निर्माण संघर्ष समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने कहा कि गंगा पुल निर्माण संघर्ष समिति के द्वारा पिछले 30 वर्षों से साहिबगंज एवं कटिहार जिले की जनता के सहयोग से आंदोलन किया जाता रहा है, जिसके फलस्वरूप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गंगा पुल का शिलान्यास किया, काफी जद्दोजहद के बाद साहिबगंज से मनिहारी गंगा नदी पर सड़क पुल निर्माण करवाने में सफलता हासिल हुई।
लेकिन अभी आधी- अधूरी ही सफलता हासिल हुई है, क्योंकि गंगा पुल में रेलवे लाइन शामिल नहीं किया गया है, इसलिए गंगा नदी पर अब अलग से एक रेल पुल निर्माण के लिए आंदोलन आरंभ किया जाएगा। बैठक में गंगा नदी पर अलग से एक रेल पुल निर्माण के लिए आंदोलन आरंभ करने का निर्णय लिया गया,
तथा संगठन को मजबूत करने के लिए गंगा पुल निर्माण संघर्ष समिति का पुनर्गठन करने का भी निर्णय लिया गया, तथा सर्वसम्मति से पूर्व विधायक डॉ.ध्रुव भगत को समिति का झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
इस बाबत श्री भगत ने कहा कि साहिबगंज जिला के साथ-साथ अब कटिहार जिला में भी आंदोलन आरंभ किया जाएगा।इसके लिए कटिहार जिला में भी गंगा पुल निर्माण संघर्ष समिति का गठन करने का निर्णय लिया गया है,
साथ ही निर्णय लिया गया है कि साहिबगंज से मनिहारी गंगा नदी पर अलग से एक रेल पुल निर्माण करने के लिए समिति का एक शिष्टमंडल साहिबगंज जिले में आ रहे झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, एवं बिहार के नवनियुक्त उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद से मिलकर ज्ञापन सौंपेगी।
बैठक में मुख्य रूप से समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष मुरशाद अली, सुनील कुमार सिन्हा, जगत किशोर यादव, ललन सिंह, संदीप कुमार, सुनील जायसवाल, नित्यानंद सिंह, सिद्धार्थ कुमार, पंकज कुमार यादव,संजय कुमार धीरज,सुमन झा सहित कई सदस्य उपस्थित थे।
साहिबगंज न्यूज़ के साथ Telegram पर जुड़े और पाए डायरेक्ट खबर अपने मोबाइल पर, Telegram पर क्लिक करके जुड़ें
0 Response to "पूर्व विधायक बने “गंगा पुल निर्माण संघर्ष समिति” के प्रदेश अध्यक्ष, रेल पुल के लिए होगा आंदोलन"
Post a Comment